अटेली | गौसेवक महिपाल सिंह खरब सम्मानित : जेईई एडवांस्ड क्वालीफाई करने पर छात्रा हिमांशी का भी हुआ अभिनंदन

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली
गोसेवक महिपाल सिंह खरब तथा प्रतिभाशाली छात्रा हिमांशी को सम्मानित करते हुए नेताजी अतरलाल।
गोसेवक महिपाल सिंह खरब तथा प्रतिभाशाली छात्रा हिमांशी को सम्मानित करते हुए नेताजी अतरलाल।

अटेली। तोबड़ा गांव निवासी और प्रसिद्ध गौसेवक चौधरी महिपाल सिंह खरब को बिहाली की श्री कृष्ण बाल गोपाल गौशाला का सर्वसम्मति से प्रधान चुने जाने पर इलाके की तरफ से सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

प्रजा भलाई संगठन के सुप्रीमो समाजसेवी नेताजी अतरलाल ने नवनिर्वाचित गौशाला प्रधान चौधरी महिपाल सिंह खरब तथा उपप्रधान सुरेंद्र सिंह को साफा पहनाकर तथा प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

इस दौरान गांव की छात्रा हिमांशी को जेईई एडवांस्ड में अच्छी रैंक से क्वालीफाई करने पर शाल ओढ़ाकर कर तथा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। हिमांशी के पिता इंद्रजीत शर्मा को भी साफा पहनकर सम्मानित किया गया।

अतरलाल ने कहा कि अच्छे काम करने वालों तथा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित करना समाज का फर्ज है। इससे पूरे समाज को आगे बढ़ने तथा अच्छे कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

इस अवसर पर मास्टर महावीर चंदपुरा, श्रीराम चंदपुरा, मास्टर सुबेसिंह, कैलाश सेठ, भाग सिंह चेयरमैन, दानसिंह प्रजापत, विजय कुमार, राम सिंह पूर्व सरपंच, प्रकाश चंद खरब, लालचंद, सुनील कुमार, राजेश, बिजेंद्र, महिपाल, सुरेंद्र, रोहतास, सुनील, चेतन शर्मा, डॉक्टर राजेंद्र, सतबीर, जगराम, हीरा सिंह, मनोज, कृष्ण कुमार, विद्यानंद, कन्हैयालाल सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली। बिजली समस्याओं को लेकर 15 जून को आक्रोश प्रदर्शन : उपभोक्ता मंच ने लोगों से की शामिल होने की अपील

जितेंद्र सोलंकी
|
कटकई में नारनौल पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होने बैठक करते हुए।
कटकई में नारनौल पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होने बैठक करते हुए।
अटेली। बिजली उपभोक्ता मंच हरियाणा आल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी कंज्यूमर एसोसिएशन से संबद्ध है द्वारा बिजली उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर कल 15 जून को लघु सचिवालय नारनौल में आक्रोश प्रदर्शन करने की तैयारी की जा रही है। मंच के जिला प्रधान डॉ. राजेन...
Continue Reading

अटेली | वैदिक संस्कृति के प्रचार को लेकर जुटे आर्य समाज पदाधिकारी : आर्यवीर दल शिविर की तैयारियों पर हुई चर्चा

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली में बैठक में उपस्थित वेद प्रचार मंडल के सदस्य
अटेली में बैठक में उपस्थित वेद प्रचार मंडल के सदस्य,
अटेली | वैदिक संस्कृति, राष्ट्र निर्माण और युवाओं में संस्कारों के प्रसार को लेकर आर्य समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक जिला वेद प्रचार मंडल के अध्यक्ष धर्मवीर की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें आगा...
Continue Reading

अटेली | मोहलरा में प्राकृतिक खेती जागरूकता कैंप आयोजित : किसानों को दी योजनाओं और अनुदान की जानकारी

जितेंद्र सोलंकी
|
मोहलरा गांव में आयोजित प्राकृतिक खेती जागरूकता कैंप में किसानों को जानकारी देते कृषि अधिकारी।
मोहलरा गांव में आयोजित प्राकृतिक खेती जागरूकता कैंप में किसानों को जानकारी देते कृषि अधिकारी।
अटेली । कृषि तथा किसान कल्याण विभाग द्वारा खंड के गांव मोहलरा में शनिवार को प्राकृतिक खेती जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। एडीओ डॉ. वीर कुमार ने किसानों को प्राकृतिक खेती योजना की बारीकियों से अवगत करवाया। कार्यक्रम में गांव मोहलरा के लगभग 50 किस...
Continue Reading
Advertisement

Trending