ज़िला
अटेली | नशामुक्त हरियाणा अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम : युवाओं और महिलाओं को किया जागरूक
अटेली। नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा के तहत थाना अटेली क्षेत्र के कस्बा अटेली में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में निरीक्षक शारदा और उनकी पुलिस टीम ने आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं को संबोधित करते हुए पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों की ओर अग्रसर होने का संदेश दिया गया।

पुलिस टीम ने बताया कि नशे की लत से प्रभावित व्यक्तियों को मुख्यधारा में लाने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। नशा छोड़ने के इच्छुक लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही ग्रामीणों को नशा संबंधी शिकायतों और सहायता के लिए मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 की जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों को सरल भाषा में समझाया गया। महिलाओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और महिला विरुद्ध अपराधों से संबंधित कानूनी अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में सरपंच देशराज, गणमान्य नागरिक, महिलाएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
अटेली | लालच नहीं, ईमानदारी चुनी : सड़क पर मिला रुपये 15,100 और दस्तावेजों से भरा पर्स लौटाकर पेश की मिसाल
अटेली। तोबड़ा में तीन दिवसीय योग शिविर शुरू : डॉ. राकेश कुमार ने बताए सेहत के मंत्र
अटेली। मानवता की मिसाल : दरभंगा से भटककर हरियाणा पहुंचे मुक्त्यार को आश्रम ने दिया नया जीवन
-
नारनौल3 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नारनौल5 days agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल3 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | दोस्तपुर में भीषण आग : फायर ब्रिगेड पहुंचने में देरी | ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा
-
नारनौल5 days agoनारनौल | नगर परिषद या घोटाला परिषद : स्ट्रीट लाइट ठेके में बड़ा खेल | छह महीने बाद भी FCC की मंजूरी नहीं
-
नारनौल3 days agoनारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
-
नारनौल5 days agoनारनौल | डीडीपीओ के समर्थन में उतरे कर्मचारी : निलंबन की सिफारिश पर उठाए सवाल | CM को भेजा सामूहिक ज्ञापन