ज़िला
नारनौल | समाधान शिविर में पहुंचीं 116 शिकायतें : डीसी अनुपमा अंजली ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
नारनौल। हरियाणा सरकार द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए शुरू किए गए समाधान शिविरों के तहत सोमवार को लघु सचिवालय में साप्ताहिक समाधान शिविर आयोजित किया गया। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने शिविर में पहुंचने वाले नागरिकों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिविर में कुल 116 शिकायतें प्राप्त हुईं।
उपायुक्त अनुपमा अंजली ने कहा कि समाधान शिविर आम जनता को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का प्रभावी मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए उसका उचित एवं समय पर समाधान किया जाए।

उन्होंने बताया कि समाधान शिविर में प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों को समाधान पोर्टल पर अपलोड किया जाता है और उनका अंतिम निस्तारण होने तक लगातार अनुसरण किया जाता है। साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा भी इन शिकायतों की नियमित समीक्षा की जाती है, इसलिए किसी भी मामले में लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।
उपायुक्त ने नागरिकों से भी आह्वान किया कि वे अपनी वास्तविक और जनहित से जुड़ी समस्याओं को समाधान शिविरों में लेकर आएं, ताकि उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की और संबंधित मामलों में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिविर में नगराधीश डॉ. मंगल सेन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
नारनौल। डीसी अनुपमा अंजली ने ली दयालु-2 योजना की समीक्षा बैठक : आवारा पशु व कुत्ते के हमले के पीड़ितों को मिलेगी आर्थिक सहायता
नारनौल। 7 दिवसीय शैक्षणिक एवं साहसिक भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न : विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार का जताया आभार
नारनौल | भाजपा प्रदेश अध्यक्षा के स्वागत को लेकर तैयारियां तेज : 24 जून को होगा भव्य कार्यक्रम | कार्यकर्ताओं से पहुंचने की अपील
-
सतनाली2 days agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
नांगल चौधरी22 hours agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
सतनाली2 days agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
सतनाली4 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग
-
निजामपुर1 day agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
अटेली4 days agoअटेली । एक हादसे ने बदली सोच : 33 वर्षों में 36 बार किया रक्तदान | बाबू प्रहलाद बने मानवता की मिसाल
-
हरियाणा1 day agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री