ज़िला
अटेली | जलभराव से ग्रामीण परेशान : बीडीपीओ को सौंपा ज्ञापन | गंदे पानी की निकासी की मांग
अटेली। गांव तिगरा के बस अड्डे से गांव की तरफ मेन सड़क पर काफी दिनों से गंदा पानी भरा होने के कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस संबंध में बहुजन समाज पार्टी के नेता समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अटेली को ज्ञापन भेज कर सड़क से गंदे पानी की निकासी तत्काल करवाने की मांग की है।
अतरलाल ने जलभराव सड़क का निरीक्षण करने के बाद कहा कि पूरी सड़क पर गंदा पानी भरा होने के कारण लोगों को आवागमन करने में भारी दिक्कत होती है। बीमार, लाचार, वृद्ध, महिला, बच्चों को बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि गंदे पानी की निकासी न होने से लोगों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि सड़क से गंदे पानी की निकासी के लिए तत्काल प्रबंध नहीं किए गए तो वे खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अटेली के कार्यालय का घेराव करेंगे।
अतरलाल ने कहा कि ग्रामीणों, विशेष तौर पर बुजुर्ग तथा बीमार व्यक्तियों को अपने घरों तक पहुंचने में बहुत दिक्कत होती है। इसलिए सरकार तथा प्रशासन को तत्काल गंदे पानी की निकासी करवानी चाहिए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रधान शेर सिंह यादव, राकेश यादव, दान सिंह प्रजापत, भाग सिंह चेयरमैन, कैलाश सेठ आदि पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।
अटेली। हरियाणा-राजस्थान सीमा पर अपराधियों की घेराबंदी : पुलिस की समन्वय बैठक में बनी संयुक्त रणनीति | नशा तस्करों और वांछित अपराधियों पर रहेगा फोकस
अटेली | गुजरवास क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ : 20 टीमें लेंगी हिस्सा | विजेता को रुपये 21 हजार पुरस्कार
अटेली। ब्लॉक स्तर पर टीम बनाकर संगठन को देंगे मजबूती : सुमेर प्रधान
-
सतनाली2 days agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
नांगल चौधरी22 hours agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
सतनाली2 days agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
सतनाली4 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग
-
निजामपुर1 day agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
अटेली4 days agoअटेली । एक हादसे ने बदली सोच : 33 वर्षों में 36 बार किया रक्तदान | बाबू प्रहलाद बने मानवता की मिसाल
-
हरियाणा24 hours agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री