ज़िला
रेवाड़ी | सड़कों की बदहाली पर भड़कीं चेयरपर्सन विनीता पीपल : सेक्टर-3 और रेलवे रोड का किया निरीक्षण | अधिकारियों को लगाई फटकार
रेवाड़ी | शहर की खस्ताहाल सड़कों को लेकर जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर है। विकास के दावों के बीच रेवाड़ी शहर की प्रमुख सड़कों की हालत बेहद दयनीय बनी हुई है, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
लगातार मिल रही जनशिकायतों के बाद नगर परिषद की चेयरपर्सन विनीता पीपल ने आज जमीनी हकीकत जानने के लिए विभिन्न प्रभावित इलाकों का औचक निरीक्षण किया।चेयरपर्सन सबसे पहले सेक्टर-3 पहुंचीं, जहां कुछ ही समय पहले बनाई गई नई सड़क की बदहाली देखकर हर कोई हैरान रह गया।
अभी सड़क को बने ज्यादा दिन भी नहीं हुए हैं कि उसकी रोड़ियां बिखरने लगी हैं, जो घटिया निर्माण सामग्री की पोल खोल रही हैं।इसके बाद वे रेलवे रोड का जायजा लेने पहुंचीं। यहां ठेकेदार की बड़ी लापरवाही सामने आई है। ठेकेदार द्वारा रेलवे रोड पर सड़क को अधूरा ही छोड़ दिया गया है। अधूरी पड़ी इस मुख्य सड़क के कारण आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं और स्थानीय दुकानदारों व राहगीरों का जीना मुहाल हो चुका है।

विओ- निरीक्षण के दौरान सड़कों की ऐसी बदतर स्थिति देख चेयरपर्सन विनीता पीपल ने मौके पर मौजूद नगर परिषद के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। चेयरपर्सन ने ठेकेदार और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर कड़ा ऐतराज जताते हुए सख्त लहजे में निर्देश दिए कि रेलवे रोड और सेक्टर-3 की सड़कों का निर्माण कार्य बिना किसी देरी के तुरंत शुरू और पूरा करवाया जाए।
उन्होंने कहा की शहर की जनता को मूलभूत सुविधाएं देना हमारी प्राथमिकता है। सड़कों के निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो सड़कें अधूरी हैं, उन्हें तुरंत पूरा करने के निर्देश दे दिए गए हैं। विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कोई समझौता नहीं होगा। अगर किसी ठेकेदार या अधिकारी ने लापरवाही बरती, तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पलवल | दहेज प्रताड़ना का आरोप : विवाह के बाद रुपये 7 लाख देने का दावा | अब खाने-पीने और वेतन का भी मांगा जा रहा हिसाब
पलवल | राधेश्याम कॉलोनी में अधूरे सड़क निर्माण से बढ़ी परेशानी : उड़ती धूल और रुके कार्य से स्थानीय लोग परेशान
रेवाड़ी | पुलिस की जनजागरूकता मुहिम : डीएसपी संजीव बल्हारा ने नशे और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक | सीसीटीवी लगाने की अपील
-
सतनाली2 days agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
नांगल चौधरी23 hours agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
सतनाली2 days agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
सतनाली4 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग
-
निजामपुर1 day agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
अटेली4 days agoअटेली । एक हादसे ने बदली सोच : 33 वर्षों में 36 बार किया रक्तदान | बाबू प्रहलाद बने मानवता की मिसाल
-
हरियाणा1 day agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री