अटेली। हरियाणा-राजस्थान सीमा पर अपराधियों की घेराबंदी : पुलिस की समन्वय बैठक में बनी संयुक्त रणनीति | नशा तस्करों और वांछित अपराधियों पर रहेगा फोकस

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| अटेली

अटेली। हरियाणा और राजस्थान की सीमावर्ती पुलिस ने अंतरराज्यीय अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संयुक्त समन्वय बैठक आयोजित की। राजस्थान के मांढण थाना परिसर में आयोजित इस बैठक में थाना अटेली सहित दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारियों ने भाग लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान दोनों राज्यों की पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने, फरार अपराधियों की धरपकड़ और सूचना तंत्र को मजबूत बनाने के लिए साझा रणनीति तैयार की। अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में हुई अनसुलझी आपराधिक घटनाओं की जानकारी साझा करते हुए प्रभावी कार्रवाई के लिए सुझावों का आदान-प्रदान किया।

पुलिस अधिकारियों ने निर्णय लिया कि सीमा पार भागने वाले अपराधियों की सूचना तत्काल साझा करने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप को सक्रिय रखा जाएगा, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। इसके अलावा दोनों राज्यों की पुलिस संयुक्त ऑपरेशन और योजनाबद्ध छापेमारी अभियान चलाकर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

बैठक में सक्रिय एवं फरार अपराधियों की सूची एक-दूसरे के साथ साझा करने, उनकी गिरफ्तारी के लिए संयुक्त अभियान चलाने तथा नशे के अवैध कारोबार से जुड़े व्यक्तियों को चिन्हित कर कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने माना कि अंतरराज्यीय समन्वय से अपराध नियंत्रण को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

पुलिस अधिकारियों ने समय-समय पर ऐसी समन्वय बैठकों के आयोजन पर सहमति जताई। साथ ही यह भी तय किया गया कि किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी होने पर संबंधित जानकारी तुरंत दूसरे राज्य की पुलिस को उपलब्ध कराई जाएगी।

बैठक में थाना अटेली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र, मांढण थाना के अतिरिक्त थाना प्रभारी विनोद कुमार सहित दोनों राज्यों के अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली | जलभराव से ग्रामीण परेशान : बीडीपीओ को सौंपा ज्ञापन | गंदे पानी की निकासी की मांग

जितेंद्र सोलंकी
|
सड़क पर जमा गंदे पानी का निरीक्षण करते हुए नेताजी अतरलाल व ग्रामीण।
सड़क पर जमा गंदे पानी का निरीक्षण करते हुए नेताजी अतरलाल व ग्रामीण।
अटेली। गांव तिगरा के बस अड्डे से गांव की तरफ मेन सड़क पर काफी दिनों से गंदा पानी भरा होने के कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस संबंध में बहुजन समाज पार्टी के नेता समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अटेली को ज्ञापन भ...
Continue Reading

अटेली | गुजरवास क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ : 20 टीमें लेंगी हिस्सा | विजेता को रुपये 21 हजार पुरस्कार

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली | युवा क्रिकेट क्लब गुजरवास के तत्वावधान में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ रविवार को हुआ। नॉकआउट आधार पर हो रहे टूर्नामेंट का फाइनल 22 जून को खेला जाएगा। उद्घाटन समाज सेविका बिमला अग्रवाल उर्फ विमला देवी व ग्राम पंचायत ने किया। बिमला अग्रवाल...
Continue Reading

अटेली। ब्लॉक स्तर पर टीम बनाकर संगठन को देंगे मजबूती : सुमेर प्रधान

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली में कांग्रेस के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर सिंह का स्वागत करते कार्यकर्ता
अटेली में कांग्रेस के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर सिंह का स्वागत करते कार्यकर्ता
अटेली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह राता के कार्यालय पर कांग्रेस के नव नियुक्त अटेली ब्लॉक प्रधान सुमेर सिंह का कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं व पगड़ी पहनाकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामन...
Continue Reading
Advertisement

Trending