ज़िला
रेवाड़ी | भिवाड़ी का गंदा पानी बना आफत : बीच सड़क फंसी रोडवेज बस | यात्रियों में मचा हड़कंप
रेवाड़ी | जिले के धारूहेड़ा में रविवार शाम भिवाड़ी से आने वाले गंदे पानी ने एक बार फिर प्रशासनिक दावों की पोल खोल दी। मामूली बारिश के बाद भिवाड़ी बाइपास पर बना तटबंध (रैंप) टूट गया, जिससे भिवाड़ी का गंदा पानी तेजी से धारूहेड़ा की ओर बह निकला। देखते ही देखते सड़क पर 2 से 3 फुट तक पानी भर गया और यातायात व्यवस्था चरमरा गई।
इसी दौरान नूंह डिपो की रोडवेज बस यात्रियों को लेकर धारूहेड़ा से सोहना की ओर जा रही थी। बस जैसे ही भिवाड़ी बाइपास पर पहुंची, जलभराव के बीच फंसकर बंद हो गई। अचानक बस के पानी में फंसने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि चालक और परिचालक की सूझबूझ से सभी यात्री सुरक्षित रहे।
जलभराव इतना अधिक था कि दुपहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। कई वाहन चालकों को बीच रास्ते से लौटना पड़ा, जबकि कुछ वाहन पानी में फंस गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश के दौरान यही हालात बनते हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान आज तक नहीं हो सका।
भिवाड़ी से आने वाले गंदे पानी को रोकने के लिए रेवाड़ी प्रशासन ने करीब तीन साल पहले इस स्थान पर रैंप का निर्माण कराया था। इसके बावजूद तटबंध टूटने की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं। इससे पहले भी कई बार भिवाड़ी का गंदा पानी धारूहेड़ा में घुस चुका है, जिससे लोगों और व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण वहां की फैक्ट्रियों और बरसाती पानी का बहाव ढलान के चलते धारूहेड़ा की तरफ आता है। दोनों राज्यों के अधिकारियों और सरकारों के स्तर पर कई बार बैठकें होने के बावजूद इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।
स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही स्थायी व्यवस्था नहीं की गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। बरसात शुरू होते ही धारूहेड़ा में फिर वही पुरानी समस्या लौट आई है, जिससे प्रशासन की तैयारियों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
फतेहाबाद | युवक ने फंदा लगाकर दी जान : 4 महीने पहले हुई शादी | 7 दिन पहले मायके गई थी पत्नी
नूंह। 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से कथित दुष्कर्म का आरोप : परिजनों ने लगाए गांव के दो युवकों पर गंभीर आरोप
रेवाड़ी | संत कबीर जयंती पर सामाजिक समरसता का संदेश : प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
-
सतनाली2 days agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
नांगल चौधरी20 hours agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
सतनाली2 days agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
सतनाली4 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग
-
निजामपुर1 day agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
अटेली4 days agoअटेली । एक हादसे ने बदली सोच : 33 वर्षों में 36 बार किया रक्तदान | बाबू प्रहलाद बने मानवता की मिसाल
-
हरियाणा22 hours agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री