रेवाड़ी | अवैध रूप से संचालित अहातों पर पुलिस का एक्शन लगातार जारी : संचालक सहित शराब पीने वाले 3 आरोपियों पर कसा शिकंजा

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| हरियाणा

 रेवाड़ी | जिले में अवैध रूप से संचालित अहातों पर रेवाड़ी पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। चौकी सेक्टर-3 रेवाड़ी पुलिस ने गत 20 जून की रात को अनाज मंडी रेवाड़ी के सामने शराब के ठेके के पास एक खोखे पर कार्रवाई करते हुए संचालक सहित वहां पर बैठकर शराब पीने वाले 3 आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ थाना माडल टाउन रेवाड़ी में एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

जांचकर्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के तहत अवैध रूप से संचालित अहातों पर शराब पीकर माहौल खराब करने वालों पर यह कार्रवाई की गई है।

जिसके तहत चौकी सेक्टर-3 रेवाड़ी पुलिस ने अनाज मंडी रेवाड़ी के सामने शराब के ठेके के पास एक खोखे पर पर कार्रवाई करते हुए संचालक रमन कुमार निवासी गांव पंचरुखी जिला बेगुसराय बिहार के साथ यहां पर शराब पी रहे अरुण कुमार निवासी गांव चौरोथ जिला सीतागढ़ी बिहार व रामकुमार निवासी गांव पंचरुखी जिला बेगुसराय बिहार को काबू किया है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह। पुरानी रंजिश में आधी रात घर पर धावा : परिवार पर जानलेवा हमला | तीन घायल | नकदी और जेवर लूटने का आरोप

बबीता वर्मा
|
नूंह में हमले के बाद अस्पताल में भर्ती घायल परिवार के सदस्य
नूंह में हमले के बाद अस्पताल में भर्ती घायल परिवार के सदस्य
नूंह। जिले के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के गांव दौरखी में पुरानी रंजिश ने रविवार देर रात हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि हथियारों से लैस दर्जनभर लोगों ने एक परिवार के घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पिता, बेटा और बेटी गंभीर रूप से घायल...
Continue Reading

पलवल | दहेज प्रताड़ना का आरोप : विवाह के बाद रुपये 7 लाख देने का दावा | अब खाने-पीने और वेतन का भी मांगा जा रहा हिसाब

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
पलवल |  एक और जहां बेटा बेटी एक समान की बात समाज में कहीं जा रही है वहीं दूसरी ओर दहेज के दानव आज भी भूखे भेड़ियों की तरह थमते नजर नहीं आ रहे इसी कड़ी में हरियाणा के पलवल में कैंप थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती ने ससुराली जनों पर दहेज एवं अन्य अत्य...
Continue Reading

पलवल | राधेश्याम कॉलोनी में अधूरे सड़क निर्माण से बढ़ी परेशानी : उड़ती धूल और रुके कार्य से स्थानीय लोग परेशान

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
राधेश्याम कॉलोनी में अधूरी सड़क और उड़ती धूल का दृश्य
राधेश्याम कॉलोनी में अधूरी सड़क और उड़ती धूल का दृश्य
पलवल | राधेश्याम कॉलोनी में अधूरे पड़े सड़क निर्माण कार्यों के कारण सड़कों पर उड़ रही धूल के चलते लोग होने लगे परेशान अधिकारियों से कई बार लगा चुके हैं गुहार नहीं हो रही है सुनवाई | दिखाई दे रहा है यह नजारा राधेश्याम कॉलोनी का है जहां लगभग तो करोड रु...
Continue Reading
Advertisement

Trending