ज़िला
रेवाड़ी | ड्राइवरों की समस्याओं के समाधान की उठी जोरदार मांग : लोक सेवा मंच ने सुनीं परिवहन कर्मियों की परेशानियां
रेवाड़ी । जनहित में जारी ‘मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान’ के तहत राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच के पदाधिकारियों ने पब्लिक केरियर वाहनों के ड्राइवर्स तथा उनके सहायकों के बीच पहुंचकर कुशलक्षेम पूछा और उनकी समस्याएं जानीं । मंच के पदाधिकारियों से ड्राइवर्स तथा उनके सहायकों ने समस्याओं की आवाज बुलंद करने का जोरदार आग्रह किया । उन्होंने सरकार से समस्याओं के तुरंत समाधान की पुरजोर गुहार की ।
शहर के ऐतिहासिक नाई वाली चौक के समीप राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान सहित कोर कमेटी के सदस्य महेश कौशिक,बीके राम सिंह,नंदलाल यादव से पब्लिक करियर निजी वाहनों के ड्राइवर्स व उनके सहायकों ने अपनी ज्वलंत समस्याओं का दर्द सांझा किया । यात्री,मालवाहक वाहनों के अनेक ड्राइवर्स व उनके सहायकों ने कहा कि वे बहुत कठिनाइयां झेल रहे हैं । उन्होंने बताया कि काम मिलने का संकट, पेट्रोल-डीजल तथा सीएनजी के लगातार बढ़े रेट,चौतरफा महंगाई तथा सामाजिक सुरक्षा-सहायता के लिए पर्याप्त सरकारी सहयोग के बिना उनका व उनके परिवारों का गुजारा बहुत ही मुश्किल हो रहा है ।

इस अवसर पर प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच ने आश्वस्त किया कि ड्राइवर्स,उनके सहायकों की कठिनाइयों को लेकर जनहित में प्रदेश के परिवहन मंत्री, समाज कल्याण मंत्री,मुख्यमंत्री तथा प्रधानमंत्री को पत्र लिखे जाएंगे । समाधान होने तक मेगा मिशन अभियान जारी रहेगा ।
बैठक में ध्वनिमत से सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित हुआ कि सरकार को जनहित में प्रत्येक ड्राइवर व उनके सहयोगी स्टॉफ को पहचान पत्र प्रदान करने, शिक्षित बेरोजगार से ड्राइवर-सहायक बने ऐसे हर जरूरतमंद नागरिक को स्वरोजगार के लिए 20 लाख रुपये तक का इंटरेस्ट फ्री लोन 20% सब्सिडी के साथ लॉन्ग टर्म के लिए उपलब्ध कराने ,सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रत्येक ड्राइवर व स्टाफ को एक करोड़ रुपए की पर्सनल एक्सीडेंटल बीमा पॉलिसी तथा ड्राइवर्स, स्टाफ सहित उनके परिजनों को 50 लाख रुपए की फैमिली हैल्थ बीमा पॉलिसी निःशुल्क उपलब्ध कराने की जनहितकारी मांगों पर तुरंत विचार करना चाहिए ।
सरकार को प्रत्येक व्हीकल स्टैंड पर अटल कैंटीन खोलकर ₹5 में चाय-नाश्ता , ₹10 में सुबह व शाम का खाना उपलब्ध कराने , ड्राइवर्स और स्टाफ के बैठने एवं विश्राम करने हेतु प्रत्येक व्हीकल स्टैंड पर बिजली- पानी, शौचालय आदि सुविधाओं युक्त शेल्टर होम निर्मित करने, प्रत्येक शहर-कस्बे में ड्राइवर्स एंड स्टॉफ के लिए हॉस्टल्स बनाकर रुपए 200 प्रतिमाह किराए में सपरिवार आवासीय सुविधा देने,वर्ष में दो बार ड्राइवर्स-स्टाफ तथा उनके परिवारजनों का नि:शुल्क हेल्थ चैकअप कराने , महिला- पुरुष ड्राइवर्स व सहायकों को क्रमश: 58 व 60 वर्ष की आयु होने पर रुपए 20 हजार प्रतिमाह सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने , हर व्हीकल स्टैंड पर व्हीकल शैड सुविधा भी उपलब्ध करानी चाहिए ।
नूंह। पुरानी रंजिश में आधी रात घर पर धावा : परिवार पर जानलेवा हमला | तीन घायल | नकदी और जेवर लूटने का आरोप
पलवल | दहेज प्रताड़ना का आरोप : विवाह के बाद रुपये 7 लाख देने का दावा | अब खाने-पीने और वेतन का भी मांगा जा रहा हिसाब
पलवल | राधेश्याम कॉलोनी में अधूरे सड़क निर्माण से बढ़ी परेशानी : उड़ती धूल और रुके कार्य से स्थानीय लोग परेशान
-
सतनाली2 days agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
सतनाली2 days agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
सतनाली4 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग
-
निजामपुर1 day agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
अटेली4 days agoअटेली । एक हादसे ने बदली सोच : 33 वर्षों में 36 बार किया रक्तदान | बाबू प्रहलाद बने मानवता की मिसाल
-
हरियाणा1 day agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री