रेवाड़ी | बावल बस स्टैंड के सामने सीवर का गंदा पानी बना मुसीबत : 15 दिनों से परेशान हैं राहगीर

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| हरियाणा
बावल के बनीपुर चौक पर सड़क पर भरा सीवर का गंदा पानी
बावल के बनीपुर चौक पर सड़क पर भरा सीवर का गंदा पानी

रेवाड़ी | बावल शहर का प्रमुख मार्ग और हरियाणा रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित बनीपुर चौक इन दिनों सीवर के गंदे पानी की समस्या से जूझ रहा है।

पिछले करीब 10 से 15 दिनों से लगातार सीवर लाइन का पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे राहगीरों, यात्रियों, दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह सड़क बावल शहर को आसपास के गांवों, औद्योगिक क्षेत्रों, कंपनियों और शैक्षणिक संस्थानों से जोड़ती है।

प्रतिदिन हजारों लोगों की आवाजाही इस मार्ग से होती है, लेकिन सड़क पर फैले गंदे पानी के कारण लोगों को मजबूरन परेशानी झेलनी पड़ रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई व्यवस्था के नाम पर शुल्क लिया जाता है, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात कुछ और ही बयां कर रहे हैं। गर्मी और बरसात के मौसम में जमा गंदा पानी बीमारियों को भी न्योता दे सकता है।

मामले को लेकर जब एसडीएम संजीव कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं और अगले दो से तीन दिनों में समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन का यह आश्वासन धरातल पर कब उतरता है और बनीपुर चौक की जनता को आखिरकार इस समस्या से कब राहत मिलती है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यमुनानगर | जठलाना हत्याकांड का खुलासा : क्राइम ब्रांच-1 व 2 की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
यमुनानगर। थाना जठलाना क्षेत्र में 19 जून 2026 को हुई बुजुर्ग की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। अपराध शाखा-1 और अपराध शाखा-2 की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को को...
Continue Reading

यमुनानगर | भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का प्रदर्शन : पैदल मार्च निकालकर लघु सचिवालय का घेराव

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
यमुनानगर में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में पैदल मार्च निकालते किसान।
यमुनानगर में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में पैदल मार्च निकालते किसान।
यमुनानगर | भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के बैनर तले किसानों ने केंद्र सरकार की प्रस्तावित भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने कन्हैया साहिब चौक से लघु सचिवालय तक पैदल मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन...
Continue Reading

यमुनानगर | अवैध हथियारों के साथ लूट की साजिश नाकाम : क्राइम ब्रांच-2 ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
यमुनानगर में अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार तीन आरोपी
यमुनानगर में अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार तीन आरोपी
यमुनानगर | अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यमुनानगर आशीष चौधरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने जिला पुलिस को अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने के सख्त निर्देश दिए हुए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्यवाही करते हुए अपराध शाखा --2 की टीम ने अवैध हथियारों...
Continue Reading
Advertisement

Trending