चंडीगढ़ | 661 करोड़ बैंक घोटाले में बड़ा एक्शन : सीनियर IAS पंकज अग्रवाल गिरफ्तार | CBI की कार्रवाई तेज | पहले आरके सिंह भी हुए थे अरेस्ट

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| हरियाणा

चंडीगढ़ | हरियाणा के बहुचर्चित 661 करोड़ रुपये के IDFC फर्स्ट बैंक और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक से जुड़े कथित घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ IAS अधिकारी पंकज अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। CBI आज उन्हें अदालत में पेश करेगी। जिस अवधि में यह कथित घोटाला हुआ, उस दौरान पंकज अग्रवाल हरियाणा सरकार में शिक्षा विभाग और कृषि विभाग के प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत थे। वर्तमान में वे आर्किटेक्चर विभाग में प्रधान सचिव के रूप में तैनात हैं।

CBI जांच में सामने आया है कि हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद और हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के बैंक खाते चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित IDFC फर्स्ट बैंक शाखा में कथित रूप से नियमों के विपरीत खोले गए थे। आरोप है कि बाद में इन खातों में निर्धारित सीमा से अधिक सरकारी धन स्थानांतरित किया गया और फर्जी लेनदेन के जरिए सरकारी राशि का दुरुपयोग किया गया।

जांच एजेंसी के अनुसार इस पूरे मामले से सरकार को लगभग 60.54 करोड़ रुपये का वित्तीय नुकसान हुआ। CBI का दावा है कि जांच के दौरान पंकज अग्रवाल की भूमिका से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य सामने आए हैं, जिसके आधार पर उनकी गिरफ्तारी की गई है।

इस मामले में CBI अब तक 17 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इनमें बैंक अधिकारी, सरकारी कर्मचारी, निजी कंपनियों के प्रतिनिधि और अन्य संबंधित व्यक्ति शामिल हैं। जांच एजेंसी लगातार इस नेटवर्क की परतें खोल रही है और आगे भी कई अहम खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

इससे पहले 18 जून को CBI ने वरिष्ठ IAS अधिकारी आर. के. सिंह को भी गिरफ्तार किया था। उन पर पंचकूला नगर निगम और नगर परिषद कालका से जुड़े सरकारी धन के कथित गबन में संलिप्तता के आरोप हैं। CBI के अनुसार यह मामला भी सेक्टर-32 स्थित IDFC फर्स्ट बैंक शाखा से जुड़े बड़े फंड घोटाले का हिस्सा है।

जांच एजेंसी का दावा है कि आर.के. सिंह की भूमिका उस समय सामने आई जब वे नगर निगम पंचकूला और नगर परिषद कालका में आयुक्त के पद पर कार्यरत थे। CBI के मुताबिक गिरफ्तारी से पहले उन्होंने कथित मास्टरमाइंड के साथ हुई कुछ चैट भी डिलीट कर दी थीं। फिलहाल आर.के. सिंह न्यायिक हिरासत में हैं।

हरियाणा प्रशासनिक हलकों में इस कार्रवाई को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लगातार दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों की गिरफ्तारी ने राज्य के प्रशासनिक तंत्र में हलचल पैदा कर दी है। अब सभी की निगाहें अदालत की कार्यवाही और CBI की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यमुनानगर | एसआईआर कार्य में शिक्षकों पर दबाव के विरोध में अध्यापक संघ का प्रदर्शन : उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
जिला सचिवालय पर प्रदर्शन करते अध्यापक संघ के सदस्य
जिला सचिवालय पर प्रदर्शन करते अध्यापक संघ के सदस्य
यमुनानगर। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ की जिला के द्वारा आज जिला सचिवालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद उपायुक्त को ज्ञापन सौपकर मां की गई थी बीएलओ को अनावश्यक परेशान न किया जाए। अध्यापक संघ के जिला प्...
Continue Reading

यमुनानगर | समाधान शिविर बना जनता की उम्मीद : मौके पर निपटीं शिकायतें | अधिकारियों ने सुनी समस्याएं

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
यमुनानगर। हरियाणा सरकार की पहल पर जिला मुख्यालयों और उपमंडल कार्यालयों में आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर आमजन के लिए राहत का बड़ा माध्यम बन रहे हैं। सोमवार को यमुनानगर जिला सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी सम...
Continue Reading

रेवाड़ी | बावल बस स्टैंड के सामने सीवर का गंदा पानी बना मुसीबत : 15 दिनों से परेशान हैं राहगीर

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
बावल के बनीपुर चौक पर सड़क पर भरा सीवर का गंदा पानी
बावल के बनीपुर चौक पर सड़क पर भरा सीवर का गंदा पानी
रेवाड़ी | बावल शहर का प्रमुख मार्ग और हरियाणा रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित बनीपुर चौक इन दिनों सीवर के गंदे पानी की समस्या से जूझ रहा है। पिछले करीब 10 से 15 दिनों से लगातार सीवर लाइन का पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे राहगीरों, यात्रियों, दुकानद...
Continue Reading
Advertisement

Trending