रेवाड़ी | 62 लाख की जमीन डील में मारपीट और दस्तावेजों में छेड़छाड़ का आरोप : बिचौलिए पर हमला करवाने का मामला

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| हरियाणा

रेवाड़ी | गांव गोठड़ा में 62 लाख जमीन के सौदे में हमले के मामला सामने आया है। बेचने वाले ने दस्तावेजों में छेड़छाड़ के आरोप लगाकर कोर्ट केस कर दिया। जिस कारण जनवरी में जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो पाई। आरोप है कि इससे खफा जमीन का सौदा करवाने वाली बिचौलिए ने बेचने वाले पर अपने साथियों के साथ हमला कर दिया। हमले में घायल प्रॉपर्टी मालिक को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया। मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है।

सोहन लाल ने बताया कि वह गोठड़ा का रहने वाला है। गांव में एक जगह उसकी 9 कनाल से अधिक कृषि जमीन है। पिछले साल गांव के चेतन प्रकाश ने उसकी करीब 8 से अधिक जमीन का सौदा करीन के धर्मबीर के साथ 62 लाख रुपए में करवाया। बाद में आरोपियों ने कागजों में छेड़छाड़ कर जमीन को की जगह 9 कनाल लिख ली। इस साल जनवरी में रजिस्ट्री होनी थी। तकनीकी कारणों के चलते रजिस्ट्री नहीं हो पाई।

उन्होंने बताया कि सौदे के दस्तावेजों में छेड़छाड़ का विरोध करने से चेतन प्रकाश खफा था। बीती देर शाम वह गांव में किसी को पैसे देकर मोटरसाइकिल पर वापस लौट रहा था। इसी दौरान बीच में दोस्तों के साथ उसका रास्ता रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडों और हथियारों से हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह | बड़कली चौक पर जाम और जलभराव पर प्रशासन का बड़ा एक्शन : अवैध पार्किंग पर चलेगा चालान का डंडा

बबीता वर्मा
|
बड़कली चौक का निरीक्षण करते प्रशासनिक अधिकारी
बड़कली चौक का निरीक्षण करते प्रशासनिक अधिकारी
नूंह | जिले के सबसे व्यस्त बड़कली चौक पर जाम, जलभराव और अतिक्रमण की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ने विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर संबंधित विभागों को जरूरी दिशा-निर्देश द...
Continue Reading

फतेहाबाद | ACB ने ASI तलविंद्र को रिश्वत लेते पकड़ा : बिचौलन महिला भी काबू

राजेश भाम्भू
|
भटटू थाना, जहां पर एएसआई को रिश्वत लेते पकड़ा
भटटू थाना, जहां पर एएसआई को रिश्वत लेते पकड़ा
फतेहाबाद। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई लगातार जारी है। टोहाना के बाद अब भट्टू थाना क्षेत्र में रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। एसीबी जींद की टीम ने भट्टू थाने में तैनात सहायक उप निरीक्षक (ASI) तलविंद्र कौर को 35...
Continue Reading

रेवाड़ी | बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए एसपी की विशेष एडवाइजरी : अभिभावकों-शिक्षकों से सतर्क रहने की अपील

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा
एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा
रेवाड़ी | पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने जिले के सभी अभिभावकों, शिक्षकों एवं बच्चों के नाम विशेष सुरक्षा एवं जागरूकता संदेश जारी करते हुए कहा कि "बच्चे हमारे वर्तमान की सबसे बड़ी जिम्मेदारी और भविष्य की सबसे बड़ी उम्मीद हैं।...
Continue Reading
Advertisement

Trending