ज़िला
नांगल चौधरी। जमीन विवाद से परेशान किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत : खेत में मिला शव
नांगल चौधरी। महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव कमानिया से एक दुखद मामला सामने आया है। गांव निवासी हनुमान प्रसाद यादव का शव शुक्रवार शाम उसके खेत में मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसान ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया था, जिसके कारण उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार हनुमान प्रसाद यादव खेत पर गया हुआ था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान उसका शव खेत में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा डायल-112 और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवा दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है।
परिजनों के अनुसार हनुमान प्रसाद यादव अविवाहित था और लंबे समय से जमीन संबंधी विवाद को लेकर मानसिक तनाव में चल रहा था। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
फिलहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं, मृतक की जेब से कुछ कागजात मिलने की भी जानकारी सामने आई है, लेकिन उन कागजातों में क्या लिखा है और उनका मामले से क्या संबंध है, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई
नांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
नांगल चौधरी | राहुल गांधी का 56वां जन्मदिवस : अम्बेडकर पार्क में न्याय दिवस कार्यक्रम | सामाजिक न्याय और संविधान रक्षा का लिया संकल्प
नांगल चौधरी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज : नांगल चौधरी में योग की पायलट रिहर्सल आयोजित | 21 जून को हजारों लोग करेंगे सामूहिक योगाभ्यास
-
नारनौल6 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नारनौल6 days agoनारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
-
सतनाली6 days agoसतनाली | आंधी-तूफान से झुका दिशा सूचक बोर्ड : हादसे की आशंका बढ़ी
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | NH-148B पर मौत का अंधेरा : देर रात फिर हुआ बड़ा हादसा |आखिर कब जागेगा प्रशासन
-
अटेली2 days agoअटेली । एक हादसे ने बदली सोच : 33 वर्षों में 36 बार किया रक्तदान | बाबू प्रहलाद बने मानवता की मिसाल
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | बनिहाड़ी डेम में मिला 37 वर्षीय व्यक्ति का शव : एक घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस | डैम की सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल