नांगल चौधरी। राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा ने नांगल चौधरी में किया संगठन विस्तार : अनेक पदाधिकारियों की नियुक्ति

रिपोर्टर: मंजीत सोनी
| नांगल चौधरी

नांगल चौधरी। राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा की एक महत्वपूर्ण बैठक नांगल चौधरी में आयोजित की गई, जिसमें संगठन की मजबूती, समाजहित एवं संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा के प्रदेश सचिव डॉ. राजेंद्र सैनी तथा जिला महेंद्रगढ़ के जिला अध्यक्ष संजय सैनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जसबीर सैनी से विचार-विमर्श के उपरांत जिला अध्यक्ष संजय सैनी ने नांगल चौधरी हलके में संगठन के विस्तार हेतु नई नियुक्तियों की घोषणा की।

घोषित नियुक्तियों के अनुसार योगेश सैनी को महासचिव हल्का नांगल चौधरी, माडू राम सैनी एवं ख्याली राम सैनी को सचिव, सुभाष चंद सैनी, यादराम सैनी, लेखराज सैनी एवं सुरेश चंद सैनी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं महेंद्र सैनी को कोषाध्यक्ष तथा समन्दर सिंह सैनी एवं कमल सैनी को हल्का कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।

इसके अतिरिक्त जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राम सिंह सैनी, महाबीर सैनी, रिंकू सैनी, संदीप सैनी एवं बंटी कुमार सैनी एडवोकेट को जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव डॉ. राजेंद्र सैनी ने कहा कि संगठन समाज को एकजुट करने तथा युवाओं को समाजहित के कार्यों से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। जिला अध्यक्ष संजय सैनी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन की विचारधारा के अनुरूप समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष राजेश सैनी, जिला सचिव बलवीर सैनी, हल्का प्रधान बलवंत सैनी, सैनी सभा के पूर्व प्रधान सत्यनारायण सैनी, दान सिंह सैनी, मालाराम सैनी, मनीष सैनी, संदीप सैनी, सोहनलाल सैनी, सुलतान सैनी, रामोतार सैनी, धाकड़ सैनी, शैतान सैनी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं समाज बंधु उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा समाज के उत्थान के लिए पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से कार्य करने का विश्वास दिलाया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा

रामपाल फ़ौजी
|
नांगल चौधरी क्षेत्र में खेत के बंद कुएं से शव निकालती पुलिस
नांगल चौधरी क्षेत्र में खेत के बंद कुएं से शव निकालती पुलिस
नांगल चौधरी | क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां खेतों में बने एक बंद और खंडहरनुमा कुएं में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक सुबह अपने बुजुर्ग पिता के साथ खेतों में गया था। घटना वार्ड नंबर-7 स्थित ढाणी ठाकरान की है। परिजनों के...
Continue Reading

नांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल

मंजीत सोनी
|
नांगल चौधरी | क्षेत्र में रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रायमलिकपुर के पास उस समय हुआ जब राजस्थान के बहरोड़ से लौट रही बोलेरो गाड़ी एक ट्राले से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण...
Continue Reading

नांगल चौधरी। दताल के पास देर रात भीषण हादसा : कई बार पलटी कार | 4 युवक सुरक्षित

मंजीत सोनी
|
दताल गांव के पास हादसे के बाद सड़क किनारे क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़ी कार।
दताल गांव के पास हादसे के बाद सड़क किनारे क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़ी कार।
नांगल चौधरी। दताल गांव के पास नारनौल-कोटपूतली मार्ग पर स्थित रेस्ट एरिया के नजदीक शनिवार देर रात करीब 2 बजे एक कार अनियंत्रित होकर भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी और नियंत्रण बिगड़ने के बाद सड़क पर कर...
Continue Reading
Advertisement

Trending