ज़िला
नूंह। एसआईआर ड्यूटी के दौरान स्कूल परिसर से बीएलओ की बाइक चोरी : पूर्व गृह राज्यमंत्री हसन मोहम्मद के परिवार समेत पांच भरे हुए SIR फॉर्म भी गायब
नूंह। पिनगवां थाना क्षेत्र में एसआईआर (Special Intensive Revision) अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। सरकारी ड्यूटी निभा रहे एक बीएलओ की मोटरसाइकिल स्कूल परिसर से चोरी हो गई। सबसे गंभीर बात यह है कि बाइक की डिग्गी में रखे पांच भरे हुए SIR फॉर्म भी चोर अपने साथ ले गए। चोरी हुए फॉर्म में पूर्व गृह राज्यमंत्री हसन मोहम्मद की पत्नी और पुत्रवधू के फॉर्म भी शामिल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, सत्तार खान निवासी खानापुर को बूथ नंबर-91 पर बीएलओ की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वह स्कूल के अंदर मतदाताओं के SIR फॉर्म भरने और सत्यापन के कार्य में व्यस्त थे। उनकी मोटरसाइकिल स्कूल परिसर में अन्य वाहनों के साथ खड़ी थी। कुछ समय बाद जब वह बाहर आए तो उनकी बाइक मौके से गायब मिली। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लगा।

सत्तार खान ने बताया कि बाइक की डिग्गी में कुल पांच भरे हुए SIR फॉर्म रखे हुए थे। इनमें पूर्व गृह राज्यमंत्री हसन मोहम्मद की पत्नी और पुत्रवधू के फॉर्म भी शामिल थे। बाइक चोरी होने के साथ सभी दस्तावेज भी गायब हो गए। इससे चुनाव आयोग के विशेष पुनरीक्षण अभियान से जुड़े महत्वपूर्ण रिकॉर्ड के दुरुपयोग की आशंका भी पैदा हो गई है।
घटना के बाद सत्तार खान ने पूरे मामले की जानकारी शिक्षा विभाग को दी। खंड शिक्षा अधिकारी बालकिशन ने मामले को गंभीर मानते हुए पिनगवां थाना प्रभारी राजेश कुमार को शिकायत भेजी है। उन्होंने तत्काल एफआईआर दर्ज कर बाइक और SIR फॉर्म बरामद करने तथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

सरकारी ड्यूटी के दौरान स्कूल परिसर के अंदर से बाइक और चुनावी कार्य से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी होने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि यदि सरकारी ड्यूटी के दौरान भी स्कूल परिसर सुरक्षित नहीं है तो महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी।
फिलहाल पिनगवां थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चोरी गई बाइक व दस्तावेजों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
फरीदाबाद | पुलिस की साइबर सेल का सराहनीय कार्य : 103 गुम मोबाइल फोन ढूंढकर असली मालिकों को लौटाए
नूंह | बड़कली चौक पर जाम और जलभराव पर प्रशासन का बड़ा एक्शन : अवैध पार्किंग पर चलेगा चालान का डंडा
फतेहाबाद | ACB ने ASI तलविंद्र को रिश्वत लेते पकड़ा : बिचौलन महिला भी काबू
-
सतनाली3 days agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
सतनाली3 days agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
सतनाली5 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग
-
निजामपुर2 days agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
हरियाणा2 days agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री
-
नांगल चौधरी4 hours agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा