ज़िला
नारनौल | नीट पेपर लीक और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला : युवाओं से संवाद का ऐलान
नारनौल। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इस घोटाले ने देशभर के लाखों युवाओं का भरोसा तोड़ा है और उनके भविष्य को संकट में डाल दिया है।
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नीट पेपर 20 से 30 लाख रुपये तक में बेचा गया और पिछले 12 वर्षों में करीब 90 पेपर लीक के मामले सामने आ चुके हैं, जो बेहद गंभीर स्थिति को दर्शाते हैं।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि आज भारत युवाओं का देश है, लेकिन सबसे ज्यादा निराशा भी युवाओं में ही देखने को मिल रही है। उन्होंने घोषणा की कि कांग्रेस अब हर जिले में जाकर युवाओं से सीधा संवाद करेगी और उनकी समस्याओं को सुनेगी।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भी कोटा में युवाओं से मिल चुके हैं और कांग्रेस शिक्षा, रोजगार और भर्ती से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाएगी।
प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ चुकी है और हालात कई मामलों में अन्य राज्यों से भी खराब हैं। उन्होंने डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर भी सवाल उठाए और कहा कि इससे किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
उन्होंने 100 लीटर डीजल सीमा के फैसले को लेकर कहा कि इससे किसानों को बार-बार ट्रैक्टर लेकर काम के लिए परेशानी होगी, जिससे कृषि कार्य प्रभावित होंगे।
राव नरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भर्ती प्रक्रियाओं में बाहरी राज्यों के युवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि हरियाणा के युवाओं की अनदेखी हो रही है। उन्होंने कहा कि एक लाख सरकारी स्कूल बंद कर दिए गए हैं और शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं।
संगठनात्मक मुद्दों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि 12 साल बाद ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति कांग्रेस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और जल्द ही प्रदेश स्तरीय जनरल बॉडी की बैठक भी आयोजित की जाएगी।
नारनौल | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए योग सहायकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित : योग से ही संभव है विकसित भारत का निर्माण-डॉ शशी बाला
नारनौल | आईटीआई में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम : विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ
नारनौल | सिम पोर्ट कर बैंक खाते से ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार : साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई
-
सतनाली3 days agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
सतनाली3 days agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
सतनाली5 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग
-
निजामपुर2 days agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
नांगल चौधरी6 hours agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
हरियाणा2 days agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री