ज़िला
नारनौल | आईटीआई में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम : विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ
नारनौल | भारत सरकार के नशामुक्त भारत अभियान के तहत स्थानीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ, सकारात्मक और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित इन्वेस्टिगेटर डॉ. अरुण कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका गंभीर दुष्प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है और युवाओं को किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहकर अपने भविष्य को संवारना चाहिए।

डॉ. अरुण कुमार ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं और नशामुक्त भारत के निर्माण में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को सकारात्मक दिशा में लगाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने विद्यार्थियों को नशे के विभिन्न प्रकारों, उससे होने वाले स्वास्थ्य संबंधी नुकसान तथा बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही युवाओं को अपने लक्ष्य निर्धारित कर शिक्षा, खेल और कौशल विकास गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर संस्थान के सभी विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को नशामुक्ति की सामूहिक शपथ दिलाई गई। सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करेंगे और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज के अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे।
इस अवसर पर अरुण कुमार, विनोद कुमार, अरुण चांदना, सुरेंद्र कुमार, सतीश कुमार, मेजर वीरेंद्र कुमार, शक्ति सिंह सहित संस्थान के स्टाफ सदस्य और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
नारनौल | नीट पेपर लीक और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला : युवाओं से संवाद का ऐलान
नारनौल | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए योग सहायकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित : योग से ही संभव है विकसित भारत का निर्माण-डॉ शशी बाला
नारनौल | सिम पोर्ट कर बैंक खाते से ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार : साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई
-
सतनाली3 days agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
सतनाली3 days agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
सतनाली5 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग
-
निजामपुर2 days agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
नांगल चौधरी5 hours agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
हरियाणा2 days agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री