नूंह। 16वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप : मुख्य आरोपी गिरफ्तार | पांच पर पोक्सो का केस

रिपोर्टर: बबीता वर्मा
| हरियाणा

नूंह। जिले में 16वर्षीय नाबालिग लड़की के कथित अपहरण और दुष्कर्म के मामले में महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी गांव में परचून की दुकान चलाता था और पीड़िता अक्सर वहां से सामान खरीदने जाती थी। इसी दौरान दोनों की पहचान हुई। पीड़िता के परिजनों की शिकायत के मुताबिक, आरोपी पहले से युवती को जानता था। आरोप है कि एक रात वह कथित तौर पर घर में घुसा और युवती को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर पास के खेतों में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही महिला थाना पुलिस हरकत में आई और शिकायत के आधार पर तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी की पहचान कर उसे दबोच लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में नामजद अन्य आरोपियों की भूमिका की भी गंभीरता से जांच की जा रही है और उनके खिलाफ भी जल्द कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

महिला थाना प्रभारी मंजू ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर नूंह अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। पीड़िता के परिजनों ने सभी नामजद आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद | 3 वर्षीय मासूम की हत्या का खुलासा : सौतेला पिता गिरफ्तार

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद | शिव दुर्गा विहार लक्कड़पुर फरीदाबाद स्थित एक मकान में 3 वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी गई थी, घटनाक्रम के संबंध में अपराध शाखा सेक्टर 16 की टीम ने सौतेले पिता सुशांत निवासी एसजीएम नगर फरीदाबाद को काबू कर लिया । पुलिस प्रवक्ता अनुसार श्रीरा...
Continue Reading

रेवाड़ी | खोरी स्थित डिपो में कंटेनर से धुआं निकलने पर हड़कंप : फायर ब्रिगेड ने समय रहते हालात संभाले

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
रेवाड़ी | डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर खोरी के पास इनलैंड कंटेनर डिपो प्रबंधन में सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब पोर्ट से आए एक कंटेनर से धुआं निकलता दिखाई दिया। केमिकल रिसाव की आशंका को देखते हुए फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाकर कंटेनर खुलवाया गया। बाद में...
Continue Reading

रेवाड़ी | राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते पदक : रेवाड़ी का नाम किया रोशन

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
रेवाड़ी | मध्य प्रदेश के इंदौर में 17 से 21 जून 2026 तक आयोजित राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग सब-जूनियर बॉयज एंड गर्ल्स चैंपियनशिप में धारूहेड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, जिला रेवाड़ी और हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन किया। फरीदाबाद में...
Continue Reading
Advertisement

Trending