निजामपुर | खंड कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर राजकुमार बिगोपुर का स्वागत : कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू

रिपोर्टर: भूपेंद्र कुमार
| निजामपुर

निजामपुर | हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा करीब 12 वर्ष बाद संगठनात्मक ढांचे का गठन करते हुए राजकुमार बिगोपुर को नवनिर्मित निजामपुर खंड कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।

इस अवसर पर नलवाटी विकास समिति के प्रधान सतपाल चौधरी ने अपने साथियों के साथ लड्डू बांटकर नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

नवनियुक्त खंड अध्यक्ष राजकुमार बिगोपुर ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था तथा नीट परीक्षा में हुई कथित धांधली कांग्रेस पार्टी के प्रमुख मुद्दों में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाए तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ा जाए।

इस मौके पर रणसिंह छिलरो, अभय सिंह उप-प्रधान, जाट सभा नांगल चौधरी, सत्ता पहलवान पवेरा, ओमप्रकाश जागेदार, बाबूलाल, हंसराज थानेदार, मनीष गुर्जर मारोली, सज्जन सिंह पवेरा, रामनिवास मास्टर, महिपाल बिखोपुर, सुनील कुमार सरपंच निजामपुर तथा मुकेश निजामपुर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

निजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

भूपेंद्र कुमार
|
निजामपुर | 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर निजामपुर खंड कार्यालय परिसर में योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों एवं युवाओं ने भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। ...
Continue Reading

निजामपुर | रोड पर सूखा कीकर का पेड़ बना खतरा : कभी भी हो सकता है हादसा

भूपेंद्र कुमार
|
नारनौल रोड पर सड़क किनारे खड़ा सूखा कीकर का पेड़
नारनौल रोड पर सड़क किनारे खड़ा सूखा कीकर का पेड़
निजामपुर | नारनौल रोड पर छिलरो गांव के पास पीडब्ल्यूडी विभाग की भूमि पर सड़क के किनारे खड़ा एक सूखा कीकर का पेड़ राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। पेड़ पूरी तरह सूख चुका है और उसकी शाखाएं सड़क के ऊपर तक फैली हुई हैं, जिससे तेज आंधी या ब...
Continue Reading

निजामपुर | नलवाटी विकास समिति की बैठक में गूंजा पर्यावरण बचाओ का नारा : प्रधान बोले-हर घर से हो हरियाली की शुरुआत

भूपेंद्र कुमार
|
नलवाटी विकास समिति की बैठक में पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा करते समिति पदाधिकारी एवं उपस्थित लोग।
नलवाटी विकास समिति की बैठक में पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा करते समिति पदाधिकारी एवं उपस्थित लोग।
निजामपुर | समाज हित और 36 बिरादरी के सामाजिक मुद्दों को सरकार तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध नलवाटी विकास समिति की मासिक बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। हर माह की 16 तारीख को होने वाली इस बैठक में इस बार पर्यावरण संरक्षण मुख्य एजेंडा रहा। प्रधान सतपाल...
Continue Reading
Advertisement

Trending