नांगल चौधरी | भोजावास बस स्टैंड पर सम्मान समारोह : प्रवीन कुमार बने राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष

रिपोर्टर: मंजीत सोनी
| नांगल चौधरी
भोजावास में सम्मान समारोह के दौरान प्रवीन कुमार भोजावास
भोजावास में सम्मान समारोह के दौरान प्रवीन कुमार भोजावास

नांगल चौधरी। गांव भोजावास के बस स्टैंड पर 13 जून को राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस द्वारा प्रवीन कुमार भोजावास को नांगल चौधरी विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा गया तथा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी।

इस अवसर पर प्रवीन कुमार भोजावास ने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, हरियाणा विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राहुल प्रियंका गांधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जगदीश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष नवीन अहलावत, नांगल चौधरी की विधायक मंजू चौधरी तथा समस्त कांग्रेस नेताओं का आभार व्यक्त किया।

समारोह के दौरान राहुल प्रियंका गांधी सेना के नव नियुक्त विधानसभा अध्यक्ष प्रवीन कुमार भोजावास का पगड़ी पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव राव नंदलाल यादव, पूर्व जिला प्रधान अनुसूचित जाति ओमप्रकाश मांडिया एडवोकेट, चंद्रप्रकाश, सचिव धर्मचंद, लालाराम, डॉ. मालाराम, पूर्व सरपंच पवन भोजावास, मनोज कुमार मुलोदी, गजराज सरपंच मुलोदी, ऋषिदेव, गुलाब चंद कटारिया, नवीन, संजय, हनुमान, अजय, नितेश प्रधान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी | झमाझम बारिश से बदला मौसम : 17 जून तक भारी बारिश का अलर्ट | किसानों को बिजाई रोकने की सलाह

मंजीत सोनी
|
नांगल चौधरी में बारिश के बाद हाईवे पर जलभराव और सुहावना मौसम
नांगल चौधरी में बारिश के बाद हाईवे पर जलभराव और सुहावना मौसम
नांगल चौधरी | दक्षिण हरियाणा में मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दिलाई। नांगल चौधरी, नारनौल तथा आसपास के क्षेत्रों में करीब एक घंटे तक हुई लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई...
Continue Reading

नांगल चौधरी | पुलिस ने युवाओं को दिया नशा मुक्त जीवन का संदेश : महिलाओं को बताए कानूनी अधिकार

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
सिरोही बहाली गांव में जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम
सिरोही बहाली गांव में जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम
नांगल चौधरी। नशा मुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा के तहत थाना नांगल चौधरी पुलिस द्वारा गांव सिरोही बहाली में जागरूकता अभियान चलाया गया। निरीक्षक शारदा और उनकी टीम ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने की...
Continue Reading

नांगल चौधरी/नूंह | धूल भरी आंधी के बाद बरसी राहत : बारिश ने बदला मौसम का मिजाज | खिल उठे लोगों के चेहरे

मंजीत सोनी, बबीता वर्मा
|
नांगल चौधरी में धूल भरी आंधी
नांगल चौधरी में धूल भरी आंधी
नांगल चौधरी/नूंह । क्षेत्र में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी। दोपहर के समय पहले तेज धूल भरी आंधी चली, जिससे पूरे इलाके में धूल का गुबार छा गया और सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई। हालात ऐसे बन गए कि वाहन ...
Continue Reading
Advertisement

Trending