ज़िला
महेंद्रगढ़। यादव धर्मशाला महेंद्रगढ़ में कांग्रेस की मासिक बैठक का हुआ आयोजन : बीएलए टू भी बैठक में रहे मौजूद
महेंद्रगढ़। यादव धर्मशाला, महेंद्रगढ़ में बुधवार को हरियाणा कांग्रेस के सह प्रभारी जितेंद्र बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान एसएआर (SAR) को लेकर पार्टी का एजेंडा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को विस्तार से समझाया गया।
बैठक की जानकारी देते हुए जितेंद्र बघेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एसएआर के मुद्दे को गंभीरता से ले रही है तथा इस संबंध में कार्यकर्ताओं को जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी नागरिकों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर गलत नीतियां अपना रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम जनता के हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।
बैठक में कांग्रेस पार्टी के बीएलए-2 भी मौजूद रहे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर झुकिया ने उन्हें मतदाता सूची से मृत, स्थानांतरित अथवा फर्जी मतदाताओं के नाम हटाने तथा नए मतदाताओं के पंजीकरण एवं निगरानी संबंधी कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बीएलए-2 की जिम्मेदारी है कि वह अपने-अपने बूथ की मतदाता सूची पर विशेष ध्यान रखे और मतदाता संबंधी सभी गतिविधियों की नियमित निगरानी करे, ताकि सूची शुद्ध एवं अद्यतन बनी रहे।
बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों तथा जनसंपर्क अभियानों को लेकर भी चर्चा की गई। कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर अरुण राव विनय सिंह महिला ज़िलाध्यक्ष राजवती एसी ज़िलाध्यक्ष तोता राम पंचायत जिला अध्यक्ष सुरेनदर पारासर ओ बी सी जिला अध्यक्ष बीकरम अवाना जिला कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नारनौल। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मंडल अध्यक्षों की अनदेखी पर मचा बवाल : मामला पहुंचा हाईकमान | डैमेज कंट्रोल में जुटा संगठन
नारनौल | मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं कार्यकर्ता : राव नरेंद्र सिंह
नारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल2 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
अटेली6 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल2 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल5 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
नारनौल3 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल | पत्रकारों के रिकॉर्ड पर RTI : डीपीआरओ कार्यालय से मांगी पूरी सूची | प्रशासनिक हलकों में बढ़ी चर्चा
-
नारनौल2 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष