रेवाड़ी | बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा प्रशासन की प्राथमिकता : डीसी अभिषेक मीणा

रिपोर्टर:
|
रेवाड़ी में बाल संरक्षण समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते डीसी अभिषेक मीणा
रेवाड़ी में बाल संरक्षण समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते डीसी अभिषेक मीणा
रेवाड़ी | डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि बच्चों को पॉक्सो एक्ट के बारे में जानकारी देने के लिए अधिक से अधिक स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इसके साथ-साथ जिला में बाल श्रम नहीं होने दिया जाए। बाल श्रम कराने वाले ढाबा, होटल व फैक्ट्री  संचालकों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। बाल संरक्षण से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ित बच्चों को आवश्यक सहायता और संरक्षण उपलब्ध कराया जाए।
 डीसी अभिषेक मीणा ने मंगलवार को लघु सचिवालय सभागार में जिला बाल कल्याण समिति एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के साथ समीक्षा बैठक करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। डीसी ने बैठक में बच्चों के संरक्षण, पुनर्वास, स्पॉन्सरशिप, चाइल्ड हेल्पलाइन एवं संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला में पॉक्सो एक्ट और बाल सुरक्षा को लेकर विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों सहित अन्य जगहों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाए।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी दीपिका यादव ने बैठक में बताया कि जिला में नियमित रूप से पॉक्सो एक्ट को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। तीन महीनों में 43 से ज्यादा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को पॉक्सो एक्ट के बारे में जानकारी दी गई है। इसके अलावा बाल श्रम रोकने के लिए जिला में छापा मारने की कार्रवाई की जाती है। बाल श्रम, गुमशुदा बच्चों और पॉक्सो एक्ट आदि केस में बच्चों की मेडिकल जांच व काउंसिलिंग भी करवाई जाती है।
  इस अवसर पर जिला बाल कल्याण अधिकारी विरेंद्र यादव, महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव, डिप्टी सीएमओ डा. भंवर सिंह, रेडक्रास सोसायटी सचिव बिजेंद्र सोरोत सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद | 3 वर्षीय मासूम की हत्या का खुलासा : सौतेला पिता गिरफ्तार

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद | शिव दुर्गा विहार लक्कड़पुर फरीदाबाद स्थित एक मकान में 3 वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी गई थी, घटनाक्रम के संबंध में अपराध शाखा सेक्टर 16 की टीम ने सौतेले पिता सुशांत निवासी एसजीएम नगर फरीदाबाद को काबू कर लिया । पुलिस प्रवक्ता अनुसार श्रीरा...
Continue Reading

रेवाड़ी | खोरी स्थित डिपो में कंटेनर से धुआं निकलने पर हड़कंप : फायर ब्रिगेड ने समय रहते हालात संभाले

आदर्श शर्मा
|
रेवाड़ी | डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर खोरी के पास इनलैंड कंटेनर डिपो प्रबंधन में सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब पोर्ट से आए एक कंटेनर से धुआं निकलता दिखाई दिया। केमिकल रिसाव की आशंका को देखते हुए फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाकर कंटेनर खुलवाया गया। बाद में...
Continue Reading

रेवाड़ी | राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते पदक : रेवाड़ी का नाम किया रोशन

आदर्श शर्मा
|
रेवाड़ी | मध्य प्रदेश के इंदौर में 17 से 21 जून 2026 तक आयोजित राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग सब-जूनियर बॉयज एंड गर्ल्स चैंपियनशिप में धारूहेड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, जिला रेवाड़ी और हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन किया। फरीदाबाद में...
Continue Reading
Advertisement

Trending