रेवाड़ी | खोरी स्थित डिपो में कंटेनर से धुआं निकलने पर हड़कंप : फायर ब्रिगेड ने समय रहते हालात संभाले

रिपोर्टर: आदर्श शर्मा
| रेवाड़ी

रेवाड़ी | डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर खोरी के पास इनलैंड कंटेनर डिपो प्रबंधन में सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब पोर्ट से आए एक कंटेनर से धुआं निकलता दिखाई दिया। केमिकल रिसाव की आशंका को देखते हुए फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाकर कंटेनर खुलवाया गया। बाद में पता चला कि कंटेनर में लोड स्प्रे मशीनों में से एक मशीन की बैट्री फट गई थी, जिस कारण उससे धुआं निकला था। फायर ब्रिगेड ने कंटेनर में पानी डालते हुए उसे खाली कराया।

इस ड्राई पोर्ट से बड़ी संख्या में कंटेनरों का आवागम होता है। सुबह के समय एक कंटेनर से हल्का धुआं निकलता दिखाई दिया। इसके बाद डिपो के अधिकारी अलर्ट हो गयें । फायर ब्रिगेड को तुरंत गाड़ी भेजने को कहा गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। सूत्रों के अनुसार शुरू में यह अनुमान लगाया जा रहा था कि कंटेनर में केमिकल हो सकता है, जिसके लीक होने से धुआं निकलता नजर आया है। इसके बाद अधिकारियों ने विशेषज्ञों की टीम मौके पर बुलाई। फायर ब्रिगेड की मौजूदगी में कंटेनर को सावधानी से खोला गया। विशेषज्ञों की मौजूदगी में कंटेनर खोलते ही फायर ब्रिगेड ने पानी डालना शुरू कर दिया। इसके बाद कंटेनर का सामान बाहर निकाला गया। इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों में अफरा-तफरी मची रही।

भरी हुई थीं स्प्रे करने वाली मशीनें

कंटेनर खोलकर देखा तो उसमें दवाओं की छिड़काव करने वाली मशीनें भरी हुई थीं। इन मशीनों में से एक की बैट्री फट गई थी, जिसका धुआं कंटेनर के बाहर निकलना शुरू हो गया था। बैटी फटने के बाद आगजनी जैसी कोई घटना नहीं हुई, जिससे किसी तरह का नुकसान होने से टल गया।

अनलोडिंग का कार्य भी रहा बाधित

ड्राई पोर्ट पर केमिकल लीक की आशंका से लोडिंग-अनलोड़िंग का कार्य कुछ समय के लिए रोक दिया गया। कंटेनर के पास से लोगों को दूर कर दिया गया। इस दौरान कंटेनर लेने आए ट्रक चालकों को भी कुछ समय तक इंतजार करना पड़ा। कंटेनर खोले जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

डिपो में बड़ा नुकसान होने से टला

अगर कंटेनर में लगी आग भीषण रूप धारण कर लेती तो इससे बड़ा हादसा हो सकता था। जिस जगह कंटेनर रखा हुआ था, उसके आसपास बड़ी संख्या में कंटेनर मौजूद थे। इन कंटेनर में ज्वलनशील सामान भी होता है। अगर आग कंटेनर के बाहर तक फैलती, तो वह सामान को अपनी चपेट में ले सकती थी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह | 28 लाख की सड़क चार दिन में उखड़ी : जांच में निर्माण कार्य फेल | PWD ने ठेकेदार को दिए पुनर्निर्माण के निर्देश

बबीता वर्मा
|
नूंह | जहटाना-रसूलपुर मार्ग पर 28 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क निर्माण के कुछ दिनों के भीतर ही क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों की शिकायत के बाद हुई जांच में गुणवत्ता संबंधी खामियां मिलने पर लोक निर्माण विभाग (PWD) ने निर्माण कार्य को रिजेक्ट कर दिया है...
Continue Reading

रेवाड़ी | भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का प्रथम आगमन : गणपति गार्डन में भव्य स्वागत समारोह

चैन सिंह
|
रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता अपनी नियुक्ति के बाद पहली बार कल वीरधरा रेवाड़ी के प्रवास पर आ रही हैं। प्रदेश संगठन में शीर्ष स्तर पर हुए इस ऐतिहासिक सांगठनिक बदलाव के बाद यह उनका पहला जिला स्तरीय दौ...
Continue Reading

फतेहाबाद | 3 वर्षीय मासूम की हत्या का खुलासा : सौतेला पिता गिरफ्तार

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद | शिव दुर्गा विहार लक्कड़पुर फरीदाबाद स्थित एक मकान में 3 वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी गई थी, घटनाक्रम के संबंध में अपराध शाखा सेक्टर 16 की टीम ने सौतेले पिता सुशांत निवासी एसजीएम नगर फरीदाबाद को काबू कर लिया । पुलिस प्रवक्ता अनुसार श्रीरा...
Continue Reading
Advertisement

Trending