फतेहाबाद | 3 वर्षीय मासूम की हत्या का खुलासा : सौतेला पिता गिरफ्तार

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| हरियाणा

फतेहाबाद | शिव दुर्गा विहार लक्कड़पुर फरीदाबाद स्थित एक मकान में 3 वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी गई थी, घटनाक्रम के संबंध में अपराध शाखा सेक्टर 16 की टीम ने सौतेले पिता सुशांत निवासी एसजीएम नगर फरीदाबाद को काबू कर लिया ।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार श्रीराम निवासी शिव दुर्गा विहार लकड़पुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 जून की सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके नाती की गला रेत कर हत्या कर दी है। जिसकी शिकायत पर थाना सूरजकुंड में हत्या की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने आगे बताया कि मामले की गंभीरता के मद्देनजर अपराध शाखाओं की टीम को निर्देशित किया गया था। अपराध शाखा सेक्टर 16 की टीम ने घटनाक्रम में सफलता हासिल करते हुए 23 जून को सुशांत (सौतेले पिता) को काबू किया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सुशांत ने सुधा से एक साल पहले लव मैरिज की थी, जिसको पहले पति से एक 3 वर्षीय बच्चा था। बच्चे को वह पसंद नहीं करता था। सुधा बार-बार बच्चे से मिलने के लिए अपनी मां के घर आती जाती थी, इसी बात को लेकर उनका आपस में विवाद रहता था। घटना से दो-तीन दिन पहले आरोपित व उसकी पत्नी शिव दुर्गा विहार आए हुए थे, 21 जून की सुबह मौका पाकर उसने चाकू से गला रेत कर बच्चे की हत्या कर दी।

जिसको बुधवार को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह | 28 लाख की सड़क चार दिन में उखड़ी : जांच में निर्माण कार्य फेल | PWD ने ठेकेदार को दिए पुनर्निर्माण के निर्देश

बबीता वर्मा
|
नूंह | जहटाना-रसूलपुर मार्ग पर 28 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क निर्माण के कुछ दिनों के भीतर ही क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों की शिकायत के बाद हुई जांच में गुणवत्ता संबंधी खामियां मिलने पर लोक निर्माण विभाग (PWD) ने निर्माण कार्य को रिजेक्ट कर दिया है...
Continue Reading

रेवाड़ी | भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का प्रथम आगमन : गणपति गार्डन में भव्य स्वागत समारोह

चैन सिंह
|
रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता अपनी नियुक्ति के बाद पहली बार कल वीरधरा रेवाड़ी के प्रवास पर आ रही हैं। प्रदेश संगठन में शीर्ष स्तर पर हुए इस ऐतिहासिक सांगठनिक बदलाव के बाद यह उनका पहला जिला स्तरीय दौ...
Continue Reading

रेवाड़ी | खोरी स्थित डिपो में कंटेनर से धुआं निकलने पर हड़कंप : फायर ब्रिगेड ने समय रहते हालात संभाले

आदर्श शर्मा
|
रेवाड़ी | डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर खोरी के पास इनलैंड कंटेनर डिपो प्रबंधन में सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब पोर्ट से आए एक कंटेनर से धुआं निकलता दिखाई दिया। केमिकल रिसाव की आशंका को देखते हुए फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाकर कंटेनर खुलवाया गया। बाद में...
Continue Reading
Advertisement

Trending