ज़िला
फरीदाबाद। जुआ खेलने वाले 4 गिरफ्तार : 1,01,590/-रुपये बरामद | क्राईम ब्रांच सेक्टर-30 की कार्रवाई
फरीदाबाद। पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना सूरजकुंड क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 1 लाख 1 हजार 590 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 21 जून को क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि बड़खल झील के पास कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल रेडिंग पार्टी गठित कर मौके पर छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ईरशाद, आलम और ईरफान निवासी गांव बड़खल तथा राशिद निवासी एसजीएम नगर, फरीदाबाद को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से कुल 1,01,590 रुपये की नकदी बरामद की।
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना सूरजकुंड में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पलवल | दहेज प्रताड़ना का आरोप : विवाह के बाद रुपये 7 लाख देने का दावा | अब खाने-पीने और वेतन का भी मांगा जा रहा हिसाब
पलवल | राधेश्याम कॉलोनी में अधूरे सड़क निर्माण से बढ़ी परेशानी : उड़ती धूल और रुके कार्य से स्थानीय लोग परेशान
रेवाड़ी | पुलिस की जनजागरूकता मुहिम : डीएसपी संजीव बल्हारा ने नशे और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक | सीसीटीवी लगाने की अपील
-
सतनाली2 days agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
नांगल चौधरी24 hours agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
सतनाली2 days agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
सतनाली4 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग
-
निजामपुर1 day agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
अटेली4 days agoअटेली । एक हादसे ने बदली सोच : 33 वर्षों में 36 बार किया रक्तदान | बाबू प्रहलाद बने मानवता की मिसाल
-
हरियाणा1 day agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री