रेवाड़ी | खोरी के पास सड़क हादसे में युवक की मौत : बहरोड़ के शिवदानपुरा का था निवासी

रिपोर्टर: आदर्श शर्मा
| रेवाड़ी

रेवाड़ी | जिले के खोरी क्षेत्र के निकट स्थित एक पेट्रोल पंप के पास देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में राजस्थान के बहरोड़ क्षेत्र के नया गांव (शिवदानपुरा) निवासी एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार योगेश पुत्र लालाराम (लगभग 25 वर्ष) किसी कार्य से जा रहा था। इसी दौरान खोरी के नजदीक पेट्रोल पंप के पास उसकी इको कार से टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना उस समय हुई जब योगेश गलत दिशा से आ रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि योगेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों और पुलिस ने तुरंत घायल युवक को संभाला और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की असमय मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दे दी।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुखद घटनाओं को रोका जा सके।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेवाड़ी | नशा मुक्त रेवाड़ी–सुरक्षित रेवाड़ी अभियान के तहत पुलिस का जागरूकता अभियान तेज : ग्रामीणों को नशे और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

आदर्श शर्मा
|
रेवाड़ी | पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल निर्देशन में "नशा मुक्त रेवाड़ी" अभियान अंतर्गत रेवाड़ी पुलिस द्वारा नशा मुक्ति और समाजिक जागरूकता की दिशा में निरंतर प्रयास जारी हैं तथा जिला को नशामुक्त बनाने में जुटी है। निरीक्...
Continue Reading

फतेहाबाद | जमीन विवाद में हत्या का मुख्य आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार : ट्रैक्टर चढ़ाने का आरोप

राजेश भाम्भू
|
थाना सदर रतिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई : चंद घंटों में हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को किया काबू
थाना सदर रतिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई : चंद घंटों में हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को किया काबू
फतेहाबाद | थाना सदर रतिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जमीन विवाद को लेकर हुए हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को चंद घंटों में काबू करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने हुक्मांवाली निवासी सुखविंद्र सिंह पुत्र बरयाम सिंह को काबू किया है। आरोपी क...
Continue Reading

गुरुग्राम | IMT मानेसर-पचगांव तक मेट्रो विस्तार से उद्योगों को मिलेगी नई रफ्तार : दीपक मैनी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
गुरुग्राम | हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में उद्योग निर्माताओं को सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से गुरुग्राम सेक्टर-56 से IMT मानेसर,पचगांव तक प्रस्तावित मेट्रो के विस्तार को हरी झंडी दे दी गई । उद्योगों और उनके कर्मचारियों को सुविधा प्रदान करने के...
Continue Reading
Advertisement

Trending