गुरुग्राम | वायरल वीडियो मामले में फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट का षड्यंत्र बेनकाब : गुरुग्राम पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| हरियाणा

गुरुग्राम | पुलिस ने वायरल वीडियो प्रकरण में कथित फर्जी फोरेंसिक और साइबर विश्लेषण रिपोर्ट तैयार कराने के एक बड़े षड्यंत्र का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए डीएलएफ सेक्टर-29 थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और अपराध शाखा सेक्टर-40 की टीम ने आरोपियों को गुरुग्राम से दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता डिजिटल फोरेंसिक, साइबर जांच और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य विश्लेषण के क्षेत्र से जुड़ा है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि कुछ लोगों ने स्वयं को पंजाब सरकार के वरिष्ठ अधिकारी बताकर उससे संपर्क किया और एक वायरल वीडियो के संबंध में ऐसी फोरेंसिक रिपोर्ट तैयार करने का दबाव बनाया, जिसमें पूर्व निर्धारित निष्कर्षों के अनुरूप वीडियो में दिखाई देने वाले व्यक्ति की पहचान से इनकार किया जाए और उससे जुड़े आरोपों को असत्य साबित किया जाए।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इस काम के लिए उसे भारी धनराशि का प्रलोभन दिया गया तथा कथित रूप से फर्जी या संदिग्ध संस्थाओं के नाम पर रिपोर्ट तैयार करवाई गई। रिपोर्टों में कई बार संशोधन कर उन्हें एक विशेष निष्कर्ष की दिशा में मोड़ने का प्रयास भी किया गया। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि इस प्रक्रिया के लिए कथित तौर पर 10 लाख रुपये नकद उपलब्ध कराए गए और अन्य संबंधित लोगों को भी विभिन्न माध्यमों से भुगतान किया गया।

प्रारंभिक जांच, तकनीकी विश्लेषण, डिजिटल साक्ष्यों और वित्तीय लेन-देन की पड़ताल के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित की। टीम ने कार्रवाई करते हुए अरुण महेन्दरु (25), निवासी अग्रसेन कॉलोनी, सिरसा तथा अंकित (25), निवासी खरक गागर, जींद को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट तैयार करने में शामिल अन्य व्यक्तियों, संबंधित संस्थाओं की वैधता, धन के स्रोत और वितरण, डिजिटल साक्ष्यों से संभावित छेड़छाड़ तथा पूरे षड्यंत्र में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की गहन जांच कर रही है। मामले में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और दस्तावेजों का भी वैज्ञानिक विश्लेषण कराया जा रहा है।

गुरुग्राम पुलिस ने कहा है कि डिजिटल साक्ष्यों, फोरेंसिक जांच या न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का कोई भी प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार कार्रवाई जारी है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गुरुग्राम | IMT मानेसर-पचगांव तक मेट्रो विस्तार से उद्योगों को मिलेगी नई रफ्तार : दीपक मैनी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
गुरुग्राम | हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में उद्योग निर्माताओं को सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से गुरुग्राम सेक्टर-56 से IMT मानेसर,पचगांव तक प्रस्तावित मेट्रो के विस्तार को हरी झंडी दे दी गई । उद्योगों और उनके कर्मचारियों को सुविधा प्रदान करने के...
Continue Reading

रेवाड़ी। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रेवाड़ी पहुंचीं डॉ. अर्चना गुप्ता : काठूवास टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत | कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

आदर्श शर्मा
|
रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद डॉ. अर्चना गुप्ता बुधवार को पहली बार रेवाड़ी पहुंचीं। उनके आगमन पर काठूवास टोल प्लाजा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पो...
Continue Reading

फरीदाबाद। परांठे की दुकान से पीछा कर की लूट : स्कूटी से रोककर मोबाइल व रुपये 10,000 छीने | क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 ने 3 आरोपी दबोचे

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद। खेड़ीपुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत सांई धाम रोड पर एक वाहन चालक से मारपीट कर मोबाइल फोन और रुपये 10,000 की लूट करने के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नरेंद्र (26), राहुल (19) और...
Continue Reading
Advertisement

Trending