ज़िला
नारनौल | समाधान शिविर में 63 नागरिकों ने रखीं समस्याएं : अधिकारियों ने सुनीं शिकायतें
नारनौल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों की श्रृंखला में गुरुवार को लघु सचिवालय नारनौल में जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 63 नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

शिविर में सीईओ जिला परिषद निर्मल नागर ने नागरिकों की शिकायतें सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से परिवार पहचान पत्र (PPP), प्रॉपर्टी आईडी, बिजली, पानी तथा पुलिस विभाग से संबंधित मामले शामिल रहे।
सीईओ जिला परिषद निर्मल नागर ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय में समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं। इसके साथ-साथ उपमंडल स्तर पर भी नियमित रूप से समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं ताकि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों का एक ही स्थान पर समाधान उपलब्ध कराना है, जिससे लोगों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें।
शिविर में नगराधीश डॉ. मंगल सेन, डीएसपी भारत भूषण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई।
नारनौल | रेडक्रॉस भवन में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित : युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश
नारनौल | उपायुक्त अनुपमा अंजली ने नगर परिषद के विकास कार्यों की समीक्षा की : स्वच्छता और लंबित प्रोजेक्ट पर दिए कड़े निर्देश
नारनौल। EIC के गृह जिले में PHED की कथित फर्जी बिलिंग का मामला ACB तक पहुंचा : मंत्री बोले-दोषी मिला तो होगी सख्त कार्रवाई
-
सतनाली5 days agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
सतनाली5 days agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
सतनाली7 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग
-
निजामपुर4 days agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
हरियाणा4 days agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री