नूंह। दुकान बंद कर लौट रहे तीन व्यापारियों पर जानलेवा हमला : 4 लाख रुपये लूटने का आरोप

रिपोर्टर: बबीता वर्मा
| हरियाणा

नूंह। जिले के बलई गांव के तीन व्यापारियों पर मंगलवार देर शाम कथित जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दुकान बंद कर घर लौट रहे तीनों युवकों को रोनपुर-अटेरना मार्ग पर 8 से 10 लोगों ने घेर लिया और लाठी-डंडों, हॉकी व लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा। हमलावर उन्हें अधमरी हालत में सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। पीड़ितों का आरोप है कि आरोपी करीब 4 लाख रुपये की नकदी भी लूटकर ले गए।

घायलों की पहचान जुबेर, जान मोहम्मद और पहलू निवासी गांव बलई के रूप में हुई है। तीनों बड़कली चौक पर फुटवेयर, कॉस्मेटिक और रेडीमेड कपड़ों का कारोबार करते हैं। परिजनों के अनुसार मंगलवार शाम करीब साढ़े सात से आठ बजे के बीच तीनों दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उनकी बाइक रुकवाई और हमला कर दिया।

पीड़ित पक्ष ने रोन गांव निवासी अनीश, रिजवान और उनके साथ आए 8 से 10 अन्य लोगों पर हमले का आरोप लगाया है। बताया गया है कि सभी आरोपी एक गाड़ी में सवार होकर आए थे और उनके हाथों में लाठी-डंडे, हॉकी और लोहे की रॉड थीं।

हमले में जुबेर का पैर टूट गया और उसके सिर में गंभीर चोट आई है। वहीं जान मोहम्मद और पहलू के सिर पर गहरी चोटें लगी हैं। तीनों काफी देर तक सड़क पर पड़े रहे। राहगीरों और ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर तीनों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां दो घायलों की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।

पीड़ित परिवार का कहना है कि मारपीट के दौरान हमलावर दुकान की बिक्री के करीब 4 लाख रुपये भी छीनकर ले गए। जानकारी के अनुसार आरोपी रिजवान पीड़ित परिवार का भांजा-दामाद है। दोनों पक्षों की दुकानें बड़कली चौक पर हैं। पीड़ितों का आरोप है कि दुकानदारी की रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

खबर लिखे जाने तक पुलिस को इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली थी। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच कर दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेवाड़ी | नशा मुक्त रेवाड़ी–सुरक्षित रेवाड़ी अभियान के तहत पुलिस का जागरूकता अभियान तेज : ग्रामीणों को नशे और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

आदर्श शर्मा
|
रेवाड़ी | पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल निर्देशन में "नशा मुक्त रेवाड़ी" अभियान अंतर्गत रेवाड़ी पुलिस द्वारा नशा मुक्ति और समाजिक जागरूकता की दिशा में निरंतर प्रयास जारी हैं तथा जिला को नशामुक्त बनाने में जुटी है। निरीक्...
Continue Reading

फतेहाबाद | जमीन विवाद में हत्या का मुख्य आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार : ट्रैक्टर चढ़ाने का आरोप

राजेश भाम्भू
|
थाना सदर रतिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई : चंद घंटों में हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को किया काबू
थाना सदर रतिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई : चंद घंटों में हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को किया काबू
फतेहाबाद | थाना सदर रतिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जमीन विवाद को लेकर हुए हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को चंद घंटों में काबू करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने हुक्मांवाली निवासी सुखविंद्र सिंह पुत्र बरयाम सिंह को काबू किया है। आरोपी क...
Continue Reading

गुरुग्राम | IMT मानेसर-पचगांव तक मेट्रो विस्तार से उद्योगों को मिलेगी नई रफ्तार : दीपक मैनी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
गुरुग्राम | हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में उद्योग निर्माताओं को सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से गुरुग्राम सेक्टर-56 से IMT मानेसर,पचगांव तक प्रस्तावित मेट्रो के विस्तार को हरी झंडी दे दी गई । उद्योगों और उनके कर्मचारियों को सुविधा प्रदान करने के...
Continue Reading
Advertisement

Trending