ज़िला
महेंद्रगढ़ | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का जोरदार स्वागत : कानून व्यवस्था, संगठन विस्तार और विकसित हरियाणा 2047 पर रखी बात
महेंद्रगढ़ | हरियाणा भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता का स्वागत कार्यक्रम दौरा बुधवार को महेंद्रगढ़ जिले का रहा। इस दौरान उनका महेंद्रगढ़ के बुचावास और भालखी टोल पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत किया। इसके बाद जिला स्तरीय स्वागत कार्यक्रम नारनौल के सीएल फार्म हाउस पर होना था। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर और नारे लगाकर उनका अभिनंदन किया। अर्चना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री रामविलास शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये अर्चना गुप्ता का स्वागत किया। उनसे बातचीत कर अर्चना गुप्ता भी काफी खुश नजर आई इस समय पूर्व मंत्री रामविलास शर्मा पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं जिस वजह से वो आज स्वागत कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए।
हरियाणा भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने लॉ एंड ऑर्डर पर बोलते हुए कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता की सुरक्षा के लिए पूर्णतया गंभीर और संवेदनशील है जो भी कोई शिकायत आती है उस पर तुरंत एक्शन लेते हैं। उन्होंने पानीपत का उदाहरण देते हुए कहा कि हाल ही में पानीपत से एक 12 साल के बच्चे को उठा लिया था, उसके 3 घंटे बाद ही बच्चे को बरामद कर लिया गया। हर तरीके से मुख्यमंत्री जीरो टॉलरेंस टू करप्शन और जीरो टॉलरेंस टू क्राइम पर काम कर रहे हैं। महेंद्रगढ़ में एक महिला द्वारा पांच लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने के प्रश्न पर उन्होने कहा कि पिछले टोल पर एक महिला उनसे मिली थी गाड़ी में बैठते ही वह इस शिकायत पर संज्ञान लेंगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन में प्रदेश के नई टीम गठित की जाएगी। जिला अध्यक्ष पहले बन चुके हैं उनमें कोई बड़ा परिवर्तन नहीं किया जाएगा। संगठन को लेकर वह समय-समय पर रिव्यू मीटिंग लेती रहेगी। उन्होंने कहा कि सभी 90 विधानसभाओं में मुख्यमंत्री समान रूप से विकास कार्य कर रहे हैं। विधायक और मंत्री जो भी कार्य उनको बताते हैं उन पर वह अमल करते हैं। अभी परसों ही विकसित हरियाणा 2047 और विकसित विधानसभा 2047 योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत 2047 तक हरियाणा के हर विधानसभा को विकसित किया जाना है। इसके लिए रणनीति तैयार की गई। इस योजना के तहत भविष्य में हर विधानसभा में अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिलेगा।

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री अमित मिश्रा ने कहा कि आज प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता महेंद्रगढ़ जिले के दौरे पर थी उनका जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है महेंद्रगढ़ विधानसभा की तरफ से 152 डी भालखी टोल पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि अर्चना गुप्ता नारी सशक्तिकरण को लेकर एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।
नारनौल | मंजीत मंडाना के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत : सैकड़ों युवाओं संग निकली साइकिल यात्रा
रेवाड़ी | भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का प्रथम आगमन : गणपति गार्डन में भव्य स्वागत समारोह
नारनौल | भाजपा प्रदेश अध्यक्षा के स्वागत को लेकर तैयारियां तेज : 24 जून को होगा भव्य कार्यक्रम | कार्यकर्ताओं से पहुंचने की अपील
-
सतनाली4 days agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
सतनाली4 days agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
सतनाली6 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग
-
निजामपुर3 days agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
हरियाणा3 days agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री