महेंद्रगढ़ | प्राचीन श्री शनि मंदिर कमेटी की बैठक : आय-व्यय का हिसाब सर्वसम्मति से पास

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| महेंद्रगढ़
महेंद्रगढ़ में प्राचीन श्री शनि मंदिर कमेटी की बैठक
महेंद्रगढ़ में प्राचीन श्री शनि मंदिर कमेटी की बैठक

महेंद्रगढ़। मोहल्ला कानोड़िया स्थित प्राचीन श्री शनि मंदिर कमेटी की एक आवश्यक बैठक सोमवार सायं मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी प्रधान सुरेंद्र बंटी ने की। बैठक में मंदिर जयंती कार्यक्रम के आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।

बैठक में बताया गया कि चंदा पर्चियों से रुपये 2,13,611 की राशि एकत्रित हुई, जबकि कलश टोकन से रुपये 27,100 प्राप्त हुए। वर्ष 2025 की जयंती से शेष रुपये 27,500 तथा बिना रिकॉर्ड प्राप्त रुपये 21,219 की राशि सहित कुल आमदनी रुपये 2,89,430 रही।

वहीं कार्यक्रम और व्यवस्थाओं पर कुल रुपये 1,71,750 का खर्च किया गया। इस प्रकार कुल रुपये 1,17,680 की राशि शेष बची, जिसे बैठक में सर्वसम्मति से मंदिर निर्माण कार्य हेतु पर्ची कटवाकर ट्रांसफर कर दिया गया।

कमेटी सदस्यों ने जानकारी दी कि इसके अलावा लगभग रुपये 40,000 का कच्चा सामान भी बचा हुआ है, जिससे आगे अतिरिक्त आमदनी होने की संभावना है। शेष आने वाली पर्चियों की राशि प्राप्त होने पर उसका भी हिसाब दर्ज किया जाएगा।

बैठक में कमलेश जी पुजारी, राहुल रोहिल्ला, हरीकिशन रोहिल्ला, बाबूलाल महंत, गिरधर शर्मा, हल्ली शर्मा, लाठ बाबा, दर्शन खुराना, सुनील मेडिकल, दयापाल सैन, महिपाल प्रजापत, वेद प्रकाश उर्फ बॉबी, सुनील निम्भेढीया, राजेश लोहिया, सुनील जिंदल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने मंदिर कमेटी द्वारा प्रस्तुत आय-व्यय के हिसाब को सर्वसम्मति से मंजूरी दी और भविष्य में भी पारदर्शिता के साथ धार्मिक एवं सामाजिक कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महेंद्रगढ़ | शहीद हवलदार जय दयाल की स्मृति में बनेगा स्मारक स्थल : 19 जून को होगा प्रतिमा अनावरण

सुशील शर्मा
|
शहीद हवलदार जय दयाल
शहीद हवलदार जय दयाल
महेंद्रगढ़ | भारतीय सेना के वीर सपूत एवं सेना मेडल से सम्मानित शहीद हवलदार जय दयाल की स्मृति में गांव बूचोली में भव्य स्मारक स्थल का निर्माण किया गया है। ग्राम पंचायत द्वारा तैयार किए गए इस स्मारक स्थल पर आगामी 19 जून को शहीद की भव्य प्रतिमा का अनावर...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | रोजगार मेले में उमड़े युवा : 38 अभ्यर्थियों को मौके पर मिली नौकरी | कई बड़ी कंपनियां पहुंचीं

सुशील शर्मा
|
रोजगार मेले में संबोधित करते जिला रोजगार अधिकारी रणजीत सिंह रावत।
रोजगार मेले में संबोधित करते जिला रोजगार अधिकारी रणजीत सिंह रावत।
महेंद्रगढ़। केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी प्रचार अभियान के तहत शुक्रवार को उपमंडल रोजगार कार्यालय महेंद्रगढ़ में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में जिलेभर से बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। मेल...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन : स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश

सुशील शर्मा
|
महेंद्रगढ़ योग शिविर में योगासन करते प्रतिभागी
महेंद्रगढ़ योग शिविर में योगासन करते प्रतिभागी
महेंद्रगढ़ । 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आयुष विभाग, महेंद्रगढ़ द्वारा चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा पार्क में आयोजित 3 दिवसीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन का शुभारंभ खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (BDPO) मनोज कुमार द्वार...
Continue Reading
Advertisement

Trending