महेंद्रगढ़ | भारत विकास परिषद : सैनी सभा के सहयोग से योग दिवस आयोजन | योग को जीवनशैली बनाने का दिया संदेश

रिपोर्टर:
|

महेंद्रगढ़ | भारत विकास परिषद, सैनी क्षत्रिय सभा एवं बाल चरित्र निर्माण सभा के संयुक्त तत्वावधान में 21 जून को योग दिवस के अवसर पर सैनी स्कूल के प्रांगण में योग दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि महेंद्रगढ़ के प्रसिद्ध व्यापारी मोतीलाल अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिक्षाविद राजेंद्र भारद्वाज ने योग कक्षा ली और योग के महत्व के बारे में बताया।

मुख्य अतिथि मोती लाल अग्रवाल ने कहा की योग करने से न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है बल्कि व्यक्ति जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त करता है। शिक्षाविद सेवानिवृत्त मुख्य अध्यापक रमेश टांक ने सफलतापूर्वक मंच संचालन किया। अध्यक्षता जगदीश कटार ने की। बाल चरित्र निर्माण सभा के संचालक रतीराम टांक ने मंच पर कठिन योगासन करके दिखाएं।

भारत विकास परिषद के संरक्षक विश्वनाथ मिश्रा ने सैनी सभा द्वारा संचालित स्कूल की सफलता के लिए सभी का योगदान के लिए आह्वान किया। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के जिला समन्वयक भरत खुराना, उप समन्वयक नीरज मित्तल, शाखा अध्यक्ष रतनलाल माधोगढ़िया, श्याम सुंदर,सुरेंद्र बंटी, सचिव राम गोपाल मित्तल, ज्ञानी राम, अमित भार्गव आदि उपस्थित थे। सैनी सभा के दिनेश सैनी, लक्ष्मी नारायण, रामनिवास, कृष्ण कुमार, दिनेश कुमार,राजकुमार आदि ने कार्यक्रम की व्यवस्था बहुत सुंदर तरीके से बनाए रखी। सैनी सभा के अध्यक्ष सुरेश सैनी ने सभी मेहमानों एवं योग साधकों का कार्यक्रम में पहुंचने पर आभार व्यक्त किया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महेंद्रगढ़ | युवा कांग्रेस अध्यक्ष के इस्तीफे से कांग्रेस में हलचल : विरोध कार्यक्रम को लेकर उठे सवाल | पुनीत बुलान बोले-पार्टी के लिए काम करता रहूंगा

हरविन्द्र यादव
|
महेंद्रगढ़ | हरियाणा कांग्रेस में एक नया राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। युवा कांग्रेस महेंद्रगढ़ के निर्वाचित जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान ने अपने पद से इस्तीफा देकर प्रदेश की राजनीति में चर्चा छेड़ दी है। उन्होंने अपना इस्तीफा हरियाणा युवा कांग्रेस के ...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | तनाव मुक्ति का प्रभावी माध्यम योग : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की फाइनल रिहर्सल संपन्न | 21 जून को हुड्डा पार्क में होगा उपमंडल स्तरीय आयोजन

सुशील शर्मा
|
महेंद्रगढ़ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की फाइनल रिहर्सल के दौरान योगाभ्यास करते प्रतिभागी
महेंद्रगढ़ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की फाइनल रिहर्सल के दौरान योगाभ्यास करते प्रतिभागी
महेंद्रगढ़ | शुक्रवार को स्थानीय हुडा पार्क में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में पायलट रिहर्सल हुई। इस दौरान एसडीएम योगेश सैनी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। रिहर्सल में एसडीएम योगेश सैनी सहित विभिन्न विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों व आमजन न...
Continue Reading

महेंद्रगढ़। सीईआईआर पोर्टल से बड़ी सफलता : महेंद्रगढ़ पुलिस ने बरामद किए 28 गुमशुदा मोबाइल | 4.50 लाख रुपये के फोन मालिकों को लौटाए

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा बरामद मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपते हुए
महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा बरामद मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपते हुए
महेंद्रगढ़।  पुलिस की साइबर सेल टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए आमजन के गुम हुए करीब 4.50 लाख रुपये मूल्य के 28 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। पुलिस अधीक्षक दीपक ने पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मोबाइल उनके स्व...
Continue Reading
Advertisement

Trending