महेंद्रगढ़ | शहीद हवलदार जय दयाल की स्मृति में बनेगा स्मारक स्थल : 19 जून को होगा प्रतिमा अनावरण

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| महेंद्रगढ़
शहीद हवलदार जय दयाल
शहीद हवलदार जय दयाल

महेंद्रगढ़ | भारतीय सेना के वीर सपूत एवं सेना मेडल से सम्मानित शहीद हवलदार जय दयाल की स्मृति में गांव बूचोली में भव्य स्मारक स्थल का निर्माण किया गया है। ग्राम पंचायत द्वारा तैयार किए गए इस स्मारक स्थल पर आगामी 19 जून को शहीद की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह और देशभक्ति का माहौल बना हुआ है।

शहीद हवलदार जय दयाल ने 09 मई 1988 को ऑपरेशन पवन के दौरान त्रिंकोमाली जिले के शावरू के घने जंगलों में आतंकियों से लोहा लेते हुए अदम्य साहस का परिचय दिया था। 16 कुमाऊँ बटालियन के साथ अभियान पर निकले जय दयाल ने भारी गोलीबारी के बीच अपने साथियों का नेतृत्व करते हुए दुश्मनों पर जवाबी हमला किया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने “कालिका माता की जय” के उद्घोष के साथ मोर्चा संभाले रखा और वीरगति को प्राप्त हुए। उनकी वीरता के लिए उन्हें मरणोपरांत सेना मेडल से सम्मानित किया गया था।

ग्राम पंचायत बूचोली द्वारा आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, अलवर विधायक एवं पूर्व सांसद महंत बालकनाथ, महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव तथा नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान हरियाणा कला परिषद के कलाकार देशभक्ति एवं हरियाणवी लोक संस्कृति से जुड़े भजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों के लिए प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया जाएगा।

ग्रामीणों ने बताया कि यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति, साहस और बलिदान की प्रेरणा देता रहेगा। गांव में कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महेंद्रगढ़ | प्राचीन श्री शनि मंदिर कमेटी की बैठक : आय-व्यय का हिसाब सर्वसम्मति से पास

सुशील शर्मा
|
महेंद्रगढ़ में प्राचीन श्री शनि मंदिर कमेटी की बैठक
महेंद्रगढ़ में प्राचीन श्री शनि मंदिर कमेटी की बैठक
महेंद्रगढ़। मोहल्ला कानोड़िया स्थित प्राचीन श्री शनि मंदिर कमेटी की एक आवश्यक बैठक सोमवार सायं मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी प्रधान सुरेंद्र बंटी ने की। बैठक में मंदिर जयंती कार्यक्रम के आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा सदस्यों के ...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | रोजगार मेले में उमड़े युवा : 38 अभ्यर्थियों को मौके पर मिली नौकरी | कई बड़ी कंपनियां पहुंचीं

सुशील शर्मा
|
रोजगार मेले में संबोधित करते जिला रोजगार अधिकारी रणजीत सिंह रावत।
रोजगार मेले में संबोधित करते जिला रोजगार अधिकारी रणजीत सिंह रावत।
महेंद्रगढ़। केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी प्रचार अभियान के तहत शुक्रवार को उपमंडल रोजगार कार्यालय महेंद्रगढ़ में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में जिलेभर से बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। मेल...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन : स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश

सुशील शर्मा
|
महेंद्रगढ़ योग शिविर में योगासन करते प्रतिभागी
महेंद्रगढ़ योग शिविर में योगासन करते प्रतिभागी
महेंद्रगढ़ । 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आयुष विभाग, महेंद्रगढ़ द्वारा चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा पार्क में आयोजित 3 दिवसीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन का शुभारंभ खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (BDPO) मनोज कुमार द्वार...
Continue Reading
Advertisement

Trending