यमुनानगर | मेयर सुमन बहमनी ने नालों व सीवरेज व्यवस्था का लिया जायजा : बंद मिले आईपीएस पर अधिकारियों से जवाब-तलब

रिपोर्टर: आदर्श शर्मा
| यमुनानगर

यमुनानगर। आगामी मानसून सीजन के दौरान शहर में जलभराव की समस्या न हो, इसे लेकर नगर निगम की मेयर सुमन बहमनी पूरी तरह से गंभीर नजर आ रही हैं। शहरवासियों को जलभराव और गंदगी की समस्या से निजात दिलाने के लिए मेयर ने प्रशासनिक अमले के साथ मोर्चा संभाल लिया है। अधिकारियों की एक अहम समीक्षा बैठक लेने के बाद मेयर सुमन बहमनी ने खुद जमीन पर उतरकर शहर के विभिन्न नालों, सीवरेज व्यवस्था और इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन (आईपीएस) का औचक निरीक्षण किया।

नालों की सफाई का जायजा लेती मेयर सुमन बहमनी।

नालों की सफाई का जायजा लेती मेयर सुमन बहमनी।

निरीक्षण के दौरान मेयर के साथ अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार, सहायक अभियंता सुरेंद्र दहिया, मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल, हरजीत सिंह, पार्षद संदीप धीमान, उज्जवल ठाकुर, पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण सिंगला और पवन प्रताप यादव सहित नगर निगम व पब्लिक हेल्थ के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे। मेयर सुमन बहमनी का काफिला सबसे पहले वार्ड नंबर 10 के आजाद नगर क्षेत्र में पहुंचा। यहां उन्होंने खालसा कॉलेज व यमुना नहर के नजदीक से गुजर रहे मुख्य नाले का बारीकी से निरीक्षण किया और सफाई व्यवस्था को देखा।

इसके बाद मेयर बहमनी जिंदल पार्क के पास स्थित पब्लिक हेल्थ विभाग द्वारा संचालित आईपीएस (इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन) पर पहुंचीं। वहां इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन बंद पड़ा था। उसमें गंदगी व सिल्ट जमा थी। मेयर ने मौके पर ही पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों को आड़े हाथों लिया और जवाब-तलब किया कि मानसून सिर पर होने के बावजूद यह स्टेशन बंद क्यों है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश दिए कि इसे तुरंत चालू किया जाए और यहां जमी गंदगी को साफ कराया जाए।

पैदल चलकर देखी नालों की स्थिति, सफाई जल्द पूरी करने के निर्देश –

आईपीएस के निरीक्षण के बाद मेयर का दस्ता वार्ड 15 के लाजपत नगर पहुंचा। यहां मेयर सुमन बहमनी ने वीआईपी संस्कृति को दरकिनार करते हुए खुद गलियों में पैदल चलकर नालों और नालियों की जमीनी हकीकत देखी। उन्होंने मौके पर मौजूद पब्लिक हेल्थ और नगर निगम के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सीवरेज व नालों की केवल ऊपरी सफाई नहीं, बल्कि गहराई तक सिल्ट व गंदगी निकाली जाए। इसके बाद मेयर वार्ड 16 में रेलवे फ्लाईओवर के पास कुलदीप नगर के नाले पर पहुंची। वहां नाले की सफाई के कार्य की गति धीमी पाए जाने पर मेयर ने अधिकारियों को काम में तेजी लाने और इसे जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के इसी क्रम में मेयर ने वार्ड 18 के जोड़ियां गुरुद्वारे के पास लगे आईपीएस और वार्ड 13 के जम्मू कॉलोनी श्मशान घाट के पास बने नालों का भी गहनता से मुआयना किया। यहां से मेयर अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार व मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह व पार्षद भानू प्रताप के साथ जगाधरी के अशोक विहार पहुंची। यहां उन्होंने नाले की सफाई का जायजा लिया। मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नाला तोड़ने के बाद जो अवशेष उसके आसपास पड़े है, उन्हें तुरंत दुरुस्त करें और रोड सेफ्टी का ध्यान रखते हुए खुले नाले के पास बैरिकेड लगाए।

आईएसपी का जायजा लेकर अधिकारियों को निर्देश देती मेयर सुमन बहमनी।

आईएसपी का जायजा लेकर अधिकारियों को निर्देश देती मेयर सुमन बहमनी।

आईपीएस और सीवरेज सिस्टम हर वक्त रहे चालू व दुरुस्त –

मेयर ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी आईपीएस और सीवरेज सिस्टम हर वक्त दुरुस्त और चालू रहने चाहिए। नालों की प्रथम चरण की सफाई का कार्य समय सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूरा हो जाना चाहिए। काम में किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर कहीं भी जलभराव की स्थिति पैदा हुई, तो संबंधित अधिकारियों पर सीधी गाज गिरेगी। उन्होंने सफाई एजेंसी को भी कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर नालों के सफाई कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यमुनानगर। AI टूल्स के लिंक से सावधान : फर्जी शॉपिंग वेबसाइट्स का जाल | साइबर ठगी से बचने की अपील

राजीव मेहता
|
पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल।
पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल।
यमुनानगर। जिला पुलिस ने ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान बढ़ रहे साइबर फ्रॉड और फर्जी वेबसाइट्स के खतरे को लेकर आमजन के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने लोगों से अपील की है कि वे एआई टूल्स या इंटरनेट पर दिखाई देने वाले किसी भी ल...
Continue Reading

यमुनानगर।ऑपरेशन मैदान 2.0 के तहत नशा तस्करों पर प्रहार लगातार जारी : 32 ग्राम स्मैक बरामद | संयुक्त कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार

राजीव मेहता
|
यमुनानगर। जिला पुलिस की एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल व स्पैशल सेल की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 32 ग्राम हीरोइन (स्मैक) सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस महानिरीक्षक अंबाला मंडल पंकज नैन के निर...
Continue Reading

यमुनानगर। दिल के आकार के आम बने आकर्षण का केंद्र : दंपति की मेहनत लाई रंग

राजीव मेहता
|
यमुनानगर के बाग में पेड़ पर लगा दिल के आकार का आम।
यमुनानगर के बाग में पेड़ पर लगा दिल के आकार का आम।
यमुनानगर। प्रकृति कभी-कभी ऐसे अद्भुत नज़ारे प्रस्तुत करती है जो सभी को आश्चर्यचकित कर देते हैं। ऐसा ही एक अनोखा दृश्य तब देखने को मिला जब गीता शर्मा एवं रवि शर्मा के बाग में दो आम प्राकृतिक रूप से दिल (हृदय) के आकार में विकसित हुए। इन विशेष आमों क...
Continue Reading
Advertisement

Trending