नारनौल | पहली बार महेंद्रगढ़ पहुंचीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता : अकाल तख्त विवाद पर बोले-भगवंत मान दें इस्तीफा

रिपोर्टर: हरविन्द्र यादव
| नारनौल

नारनौल | हरियाणा भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने बुधवार को पहली बार जिला महेंद्रगढ़ के दौरे के दौरान नारनौल में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों, केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रखी। प्रेस वार्ता के दौरान पंजाब में अकाल तख्त और मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े विवाद पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे की मांग की।

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि अकाल तख्त सिख धर्म की सर्वोच्च धार्मिक संस्था है और उसके सम्मान तथा मर्यादा को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जब किसी मुख्यमंत्री के आचरण और कार्यशैली पर इतने गंभीर सवाल खड़े हो जाएं और धार्मिक संस्थाएं भी अपनी आपत्ति दर्ज कराएं, तो नैतिकता के आधार पर उन्हें अपने पद पर बने रहने पर विचार करना चाहिए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जनता और सिख समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सरकार जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है, जबकि पंजाब कई गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है।

अपने महेंद्रगढ़ दौरे को लेकर अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा संगठन प्रदेश के प्रत्येक जिले में कार्यकर्ताओं को मजबूत करने और बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने के अभियान पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के बल पर भाजपा लगातार मजबूत हो रही है।

इस अवसर पर भाजपा के जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें जिले की संगठनात्मक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों की जानकारी भी दी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। पावरलूम और टेक्सटाइल उद्योग को मिलेगा नया विस्तार : हाईवे नेटवर्क से बढ़ीं अपार संभावनाएं | युवाओं को सरकारी प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
अधिकारियों की बैठक लेते सीईओ जिला परिषद निर्मल नागर।
अधिकारियों की बैठक लेते सीईओ जिला परिषद निर्मल नागर।
नारनौल। जिला में पावरलूम एवं टेक्सटाइल उद्योग को मजबूत बनाने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से बुधवार को लघु सचिवालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद के सीईओ निर्मल नागर ने की। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की ...
Continue Reading

नारनौल। अत्याचार निवारण मामलों की समीक्षा : जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक | पीड़ितों को न्याय दिलाने के निर्देश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी कमेटी की बैठक लेते सीईओ निर्मल नागर।
जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी कमेटी की बैठक लेते सीईओ निर्मल नागर।
नारनौल। अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 (संशोधित 2016) के तहत जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक बुधवार को लघु सचिवालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निर्मल नागर ने की। इस दौ...
Continue Reading

नारनौल | मंजीत मंडाना के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत : सैकड़ों युवाओं संग निकली साइकिल यात्रा

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के पहली बार महेंद्रगढ़ जिले में आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा नेता मंजीत मंडाना के नेतृत्व में नारनौल के आ...
Continue Reading
Advertisement

Trending