गुरुग्राम | IMT मानेसर-पचगांव तक मेट्रो विस्तार से उद्योगों को मिलेगी नई रफ्तार : दीपक मैनी

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| हरियाणा

गुरुग्राम | हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में उद्योग निर्माताओं को सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से गुरुग्राम सेक्टर-56 से IMT मानेसर,पचगांव तक प्रस्तावित मेट्रो के विस्तार को हरी झंडी दे दी गई । उद्योगों और उनके कर्मचारियों को सुविधा प्रदान करने के लिए जिस तरह से हरियाणा सरकार द्वारा सराहनीय कदम उठाया गया जिसे औद्योगिक वर्ग ओर प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन दीपक मैनी ने गुरुग्राम और मानेसर के औद्योगिक भविष्य को बेहतर बनाने वाली परियोजना बताया है। उनका कहना है कि यह केवल एक परिवहन परियोजना नहीं, बल्कि पूरे औद्योगिक इकोसिस्टम को नई दिशा देने वाली पहल है, जिससे उद्योग, व्यापार, निवेश, रोजगार और शहरी विकास को एक साथ गति मिलेगी। यह भी कहा जा सकता है कि हरियाणा सरकार द्वारा मेट्रो सेवा की सौगात देना जैसे सूखे जोहड़ में कमल खिलाना है जिसकी खुशबू से स्थानीय उद्योग में भी महक दिखेगी ।

दीपक मैनी ने कहा कि गुरुग्राम, मानेसर, पचगांव और आसपास का क्षेत्र हरियाणा का सबसे तेजी से विकसित हो रहा औद्योगिक कॉरिडोर है। यहां ऑटोमोबाइल, आईटी, मैन्युफैक्चरिंग, वेयरहाउसिंग, लॉजिस्टिक्स और एमएसएमई सेक्टर की हजारों इकाइयां संचालित हो रही हैं। इन उद्योगों में काम करने वाले लाखों कर्मचारियों को प्रतिदिन लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। मेट्रो विस्तार होने से कर्मचारियों की आवाजाही अधिक तेज, सुरक्षित और किफायती होगी, जिससे उद्योगों की उत्पादकता बढ़ेगी और कंपनियों पर परिवहन व्यवस्था का अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी कम होगा।

उन्होंने कहा कि बेहतर सार्वजनिक परिवहन किसी भी औद्योगिक क्षेत्र की सबसे बड़ी आवश्यकता होती है। विश्वस्तरीय मेट्रो कनेक्टिविटी मिलने से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों का भरोसा भी बढ़ेगा। नई औद्योगिक इकाइयों, कॉरपोरेट कार्यालयों और व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इसके साथ ही उद्योगों को कुशल मानव संसाधन उपलब्ध कराने में भी यह परियोजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

दीपक मैनी का मानना है कि मेट्रो विस्तार से सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा, यात्रा का समय घटेगा और प्रदूषण में भी उल्लेखनीय कमी आएगी। इससे कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ेगी और उद्योगों की परिचालन लागत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पचगांव तक मेट्रो पहुंचने के बाद मानेसर से आगे विकसित होने वाले औद्योगिक और आवासीय क्षेत्रों को भी नई पहचान मिलेगी। यह परियोजना हरियाणा को निवेश, व्यापार और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाएगी तथा गुरुग्राम और मानेसर को राष्ट्रीय स्तर पर एक आधुनिक, सशक्त और भविष्य उन्मुख औद्योगिक हब के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेवाड़ी। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रेवाड़ी पहुंचीं डॉ. अर्चना गुप्ता : काठूवास टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत | कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

आदर्श शर्मा
|
रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद डॉ. अर्चना गुप्ता बुधवार को पहली बार रेवाड़ी पहुंचीं। उनके आगमन पर काठूवास टोल प्लाजा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पो...
Continue Reading

फरीदाबाद। परांठे की दुकान से पीछा कर की लूट : स्कूटी से रोककर मोबाइल व रुपये 10,000 छीने | क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 ने 3 आरोपी दबोचे

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद। खेड़ीपुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत सांई धाम रोड पर एक वाहन चालक से मारपीट कर मोबाइल फोन और रुपये 10,000 की लूट करने के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नरेंद्र (26), राहुल (19) और...
Continue Reading

रेवाड़ी | जिंदगी को हाँ, नशे को ना : केएलपी कॉलेज में भव्य जागरूकता कार्यक्रम | नशा मुक्त रेवाड़ी पखवाड़े में पुलिस का बड़ा संदेश

आदर्श शर्मा
|
रेवाड़ी | आगामी 26 जून को मनाए जाने वाले 'अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस' के उपलक्ष्य में और 'नशा मुक्त रेवाड़ी पखवाड़ा' के अंतर्गत आज बुधवार को रेवाड़ी के केएलपी (KLP) कॉलेज में जिला पुलिस प्रशासन की ओर से एक भव्य और विशाल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ...
Continue Reading
Advertisement

Trending