ज़िला
गुरुग्राम | नामी स्कूलों को बम धमकी : इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू, बच्चों की छुट्टी और पुलिस जांच तेज
गुरुग्राम। शहर में स्कूल सुरक्षा को लेकर डर का माहौल एक बार फिर गहरा गया है। आज सुबह गुरुग्राम के कई बड़े और नामी स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से स्कूल प्रबंधन, अभिभावकों और प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्कूलों ने तत्काल इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू करते हुए छात्रों की छुट्टी कर दी और अभिभावकों को बच्चों को सुरक्षित घर ले जाने के निर्देश दिए। स्कूल परिसरों को खाली करवाकर बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की मदद से सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

धमकी के बाद स्कूल में जांच करते एंटी बम स्क्वायड की टीम
धमकी भरे ईमेल में लाल किले के बाहर पार्किंग में खड़ी कार में बम लगाए जाने का भी जिक्र किया गया, जिसके बाद दिल्ली पुलिस भी अलर्ट हो गई और जांच शुरू कर दी गई। इसके अलावा मेल में अंबाला कैंट रेलवे जंक्शन और रेवाड़ी रेलवे स्टेशन को भी आईईडी से उड़ाने की धमकी दी गई है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। जिन स्कूलों को यह ईमेल भेजा गया है, उनमें सनसिटी, श्रीराम, एमिटी और द एचडीएफसी जैसे प्रमुख स्कूलों के नाम शामिल हैं।

धमकी के बाद स्कूलों में जांच करते पुलिसकर्मी।
यह ईमेल सुबह करीब 8 बजकर 33 मिनट पर भेजा गया, जब स्कूलों में कक्षाएं शुरू हो चुकी थीं। करीब 9 बजे स्कूल प्रबंधन को इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। ईमेल में खुद को खालिस्तान नेशनल आर्मी से जुड़ा बताते हुए 29 अप्रैल को 40वां खालिस्तान डिक्लेयरेशन डे घोषित करने की बात कही गई है और हरियाणा के मुख्यमंत्री को भी चेतावनी दी गई है। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं और एहतियात के तौर पर सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
फरीदाबाद | शराब ठेके से रंगदारी वसूलने वाले दंपति गिरफ्तार : वीडियो बनाकर झूठे केस में फंसाने की देते थे धमकी
फरीदाबाद | 7 दिन में 13 साइबर अपराधी गिरफ्तार : पुलिस ने रुपये 21 लाख से ज्यादा रकम बरामद की
नूंह | दिल्ली-अलवर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा : दिलशाद की मौत | पांच घायल | फरार कार चालक की तलाश में जुटी पुलिस
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल6 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल3 days agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल6 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई
-
नारनौल18 hours agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
हरियाणा7 days agoहरियाणा | हरियाणवी लोक कलाकार पेप्सी शर्मा का निधन : सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती | 38 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस | लोक संगीत जगत में शोक