फरीदाबाद | युवती को अश्लील संदेश भेजने और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार : फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई | जमानत पर आने के बाद फिर कर रहा था परेशान

रिपोर्टर: धर्मेंद्र यादव
| फरीदाबाद

फरीदाबाद | युवती को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, अश्लील एवं आपत्तिजनक सामग्री भेजने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना खेड़ीपुल पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान प्रमोद निवासी शेरसा, जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। जिसको 24 जून 2026 को उसके गांव शेरसा से काबू किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इंद्रा कॉम्प्लेक्स निवासी एक युवती ने शिकायत दी थी कि प्रमोद उसे व्हाट्सएप पर अलग-अलग नंबरों से अश्लील एवं आपत्तिजनक फोटो भेजता हो तथा बार-बार कॉल कर उसे परेशान करता है। आरोपित की हरकतों से वह स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही थी और मानसिक तनाव का सामना कर रही थी। शिकायत के आधार पर थाना खेड़ीपुल में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जांच में सामने आया कि वर्ष 2023 में आरोपित और शिकायतकर्ता फरीदाबाद स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। कंपनी में गलत आचरण के चलते प्रमोद को नौकरी से निकाल दिया गया था। इसके बाद से ही वह शिकायतकर्ता से रंजिश रखता था। जिसके चलते उसने शिकायतकर्ता को अश्लील एवं आपत्तिजनक फोटो व मैसेज भेजना शुरू कर दिया था। शिकायतकर्ता द्वारा वर्ष 2025 में भी उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था, जिसमें कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया था।

कुछ प्रवक्ता ने बताया कि जमानत पर आने के बाद उसने फिर से शिकायतकर्ता को आपत्तिजनक फोटो और संदेश भेजकर परेशान करना शुरू कर दिया। जिसके चलते थाना खेड़ी पुल में मामला दर्ज किया गया और पुलिस टीम ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेवाड़ी | गांव टिंट में 16 लाख की लागत से बनी सड़क 5 महीने में ही धंसी : जलभराव से ग्रामीण परेशान | भ्रष्टाचार के आरोप | जांच की मांग तेज

चैन सिंह
|
रेवाड़ी | जिले के गाँव टिंट में विकास कार्यों में भारी लापरवाही और कथित घोटाले का एक बड़ा मामला सामने आया है। गाँव में जिला परिषद की स्कीम के तहत करीब 16 लाख रुपये की लागत से बनी नई सड़क निर्माण के मात्र 5 महीने के भीतर ही अंदर धंस गई है। पहली ही कुछ बर...
Continue Reading

नूंह। दादी की झूठी मौत का बहाना पड़ा भारी : नूंह के एएसआई को एसपी ने किया निलंबित

बबीता वर्मा
|
नूंह SP डॉ अर्पित जैन
नूंह SP डॉ अर्पित जैन
नूंह। पुलिस महकमे में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने तावडू सदर थाना में तैनात एएसआई अनिल कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। आरोप है कि उन्होंने ड्यूटी से छुट्टी लेने के लिए परिजन के निधन का हवाला दिया, लेकिन बाद की जा...
Continue Reading

फरीदाबाद | फर्जी CBI अधिकारी बनकर रुपये 8.22 लाख की साइबर ठगी : USDT में कन्वर्ट कर विदेश भेजी रकम | साइबर थाना NIT ने एक आरोपी को दबोचा

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद | फर्जी CBI एवं पुलिस अधिकारी बनकर रुपये 8,22,500 की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना NIT, फरीदाबाद की टीम ने 24 जून को एक आरोपित को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान राहुल अवस्थी निवासी मोहल्ला सराय, कोटपुतली, राज...
Continue Reading
Advertisement

Trending