रेवाड़ी | वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 1.35 लाख रुपये की साइबर ठगी : गुजरात से आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर: चैन सिंह
| रेवाड़ी

रेवाड़ी | साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने गत वर्ष सितंबर माह में एक महिला से वर्क फ्रॉम होम के नाम पर लगभग 1.35 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गुजरात के जिला वावथराड़ के गांव वामी निवासी नरपत भाई के रूप में हुई है।

जांचकर्ता ने बताया की गत वर्ष 1 सितंबर को मोहल्ला शक्ति नगर रेवाड़ी में किराए के मकान में रह रही मूल रूप से राजस्थान के सरदार शहर निवासी पूनम स्वामी ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसने 28 सितंबर 2025 को इंस्टाग्राम पर वर्क फ्रॉम होम के लिए दिए गए लिंक पर एप्लाई किया था। इसके बाद वह टेलीग्राम से एक चेन सिस्टम से जुड़ गई। इसके बाद उसके पास गूगल रिव्यू के लिए टास्क भेजे गए।

उसे पहले 800 रुपये के बदले 1040 और उसके बाद 3 हजार रुपये के बदले 3900 रुपये मिले। अगले टास्क के लिए उसने एक खाते में 15 हजार और दूसरे में 60 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। जब उसने चैटिंग के जरिए प्रोफिट की मांग की तो उसे बताया कि उसका खाता फ्रीज हो गया। उसे अनफ्रीज कराने के लिए 60 हजार रुपये और ट्रांसफर करने होंगे। उसने यह राशि भी दो ट्रांजेक्शन के जरिए ट्रांसफर कर दी। इसके बाद उससे 1 लाख रुपये और ट्रांसफर करने को कहा, तो उसे ठगी का पता चला।

जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने बुधवार को मामले में संलिप्त एक आरोपी गुजरात के जिला वावथराड़ के गांव वामी निवासी नरपत भाई को गिरफ्तार कर लिया है। ठगी की रकम में से 60 हजार रुपये उसके भाई के खाते में ट्रांसफर हुए थे। आरोपी नरपत ने यह खाता साइबर ठगों को मुहैया कराने के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद | फर्जी CBI अधिकारी बनकर रुपये 8.22 लाख की साइबर ठगी : USDT में कन्वर्ट कर विदेश भेजी रकम | साइबर थाना NIT ने एक आरोपी को दबोचा

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद | फर्जी CBI एवं पुलिस अधिकारी बनकर रुपये 8,22,500 की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना NIT, फरीदाबाद की टीम ने 24 जून को एक आरोपित को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान राहुल अवस्थी निवासी मोहल्ला सराय, कोटपुतली, राज...
Continue Reading

यमुनानगर | नौकरी का झांसा देकर ठगी : पुलिस ने दो आरोपी दबोचे

राजीव मेहता
|
यमुनानगर | पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक यमुनानगर कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए पुलिस चौकी कलानौर की पुलिस टीम ने एचकेआरएन में नौकरी दिलवाने के नाम पर युवक से एक लाख 10 हजार रुपये ठगने के दो आरोपियों को पुलि...
Continue Reading

रेवाड़ी | शिकायत निवारण शिविर में पहुंचे नागरिक : डीएसपी पवन कुमार ने सुनी समस्याएं | लंबित मामलों के समाधान के दिए निर्देश

चैन सिंह
|
थाना सदर रेवाड़ी में शिकायत निवारण शिविर के दौरान नागरिकों की शिकायतें सुनते डीएसपी पवन कुमार।
थाना सदर रेवाड़ी में शिकायत निवारण शिविर के दौरान नागरिकों की शिकायतें सुनते डीएसपी पवन कुमार।
रेवाड़ी | पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के दिशा-निर्देशानुसार आमजन को त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से थाना स्तर पर शिकायत निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज थाना सदर रेवा...
Continue Reading
Advertisement

Trending