फरीदाबाद | इलेक्ट्रिक स्कूटर डीलरशिप दिलाने के नाम पर रुपये 6.52 लाख की साइबर ठगी : साइबर थाना NIT ने दो आरोपी दबोचे | बैंक खातों के जरिए पहुंची रकम

रिपोर्टर: धर्मेंद्र यादव
| फरीदाबाद

फरीदाबाद | साइबर थाना एनआईटी की टीम ने एक साइबर ठगी के मामले का खुलासा करते हुए 24 जून को खाताधारक सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान प्रिंस गुप्ता तथा तेजस कुमार, निवासी बरखेड़ा, भोपाल (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने तेजस कुमार को भोपाल तथा प्रिंस गुप्ता को लालगंज, उ.प्र. से काबू किया है। तेजस को जेल भेज दिया गया है वहीं प्रिंस को 6 दिन पुलिस रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार जीवन नगर-2, गौच्छी, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 जनवरी 2026 को उसने गूगल पर Ather इलेक्ट्रिक स्कूटर की डीलरशिप संबंधी जानकारी खोजी थी और एक वेबसाइट पर उसने डीलरशिप के लिए आवेदन किया। फिर 21 जनवरी को एक मोबाइल नंबर से कॉल आया और उसे गुरुग्राम में Ather डीलरशिप उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया।

ठगों ने ई-मेल के माध्यम से डीलरशिप आवेदन फॉर्म भेजा। ठगों ने प्रोसेस फीस, एनओसी तथा अन्य औपचारिकताओं के नाम पर विभिन्न किश्तों में धनराशि जमा कराने को कहा गया और उसने 28 जनवरी को प्रोसेस फीस के नाम पर रुपये  1.77 लाख तथा 30 जनवरी को एनओसी के नाम पर रुपये  4.75 लाख ठगों द्वारा बताए गए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिये। इसके बाद ठगों ने लाइसेंस अप्रूवल के नाम पर रुपये 10.50 लाख की अतिरिक्त राशि की मांग की। जिस पर उसको धोखाधड़ी का संदेह हुआ। शिकायत के आधार पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच में सामने आया कि तेजस कुमार बैंक खाता खाताधारक है, जिसके खाते में ठगी की राशि के रुपये 4,75,000 जमा हुए थे। वहीं आरोपित प्रिंस गुप्ता ने तेजस का बैंक खाता और उससे संबंधित दस्तावेज प्राप्त कर कोरियर के माध्यम से आगे साइबर ठगों तक पहुंचाए थे। दोनों एक ही क्षेत्र के निवासी हैं और उनकी पहचान क्रिकेट खेलने के दौरान हुई थी। प्रिंस ने तेजस को कमीशन का लालच देकर उसके नाम पर बैंक खाते खुलवाने के लिए तैयार किया। प्रिंस ने तेजस के नाम पर कुल पांच बैंक खाते खुलवाए थे, जिनकी बैंकिंग किट और दस्तावेज साइबर ठगों को उपलब्ध कराए थे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद | फर्जी CBI अधिकारी बनकर रुपये 8.22 लाख की साइबर ठगी : USDT में कन्वर्ट कर विदेश भेजी रकम | साइबर थाना NIT ने एक आरोपी को दबोचा

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद | फर्जी CBI एवं पुलिस अधिकारी बनकर रुपये 8,22,500 की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना NIT, फरीदाबाद की टीम ने 24 जून को एक आरोपित को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान राहुल अवस्थी निवासी मोहल्ला सराय, कोटपुतली, राज...
Continue Reading

यमुनानगर | नौकरी का झांसा देकर ठगी : पुलिस ने दो आरोपी दबोचे

राजीव मेहता
|
यमुनानगर | पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक यमुनानगर कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए पुलिस चौकी कलानौर की पुलिस टीम ने एचकेआरएन में नौकरी दिलवाने के नाम पर युवक से एक लाख 10 हजार रुपये ठगने के दो आरोपियों को पुलि...
Continue Reading

रेवाड़ी | शिकायत निवारण शिविर में पहुंचे नागरिक : डीएसपी पवन कुमार ने सुनी समस्याएं | लंबित मामलों के समाधान के दिए निर्देश

चैन सिंह
|
थाना सदर रेवाड़ी में शिकायत निवारण शिविर के दौरान नागरिकों की शिकायतें सुनते डीएसपी पवन कुमार।
थाना सदर रेवाड़ी में शिकायत निवारण शिविर के दौरान नागरिकों की शिकायतें सुनते डीएसपी पवन कुमार।
रेवाड़ी | पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के दिशा-निर्देशानुसार आमजन को त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से थाना स्तर पर शिकायत निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज थाना सदर रेवा...
Continue Reading
Advertisement

Trending