ज़िला
रेवाड़ी | शिकायत निवारण शिविर में पहुंचे नागरिक : डीएसपी पवन कुमार ने सुनी समस्याएं | लंबित मामलों के समाधान के दिए निर्देश
रेवाड़ी | पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के दिशा-निर्देशानुसार आमजन को त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से थाना स्तर पर शिकायत निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज थाना सदर रेवाड़ी में डीएसपी पवन कुमार की अध्यक्षता में शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी शिकायतें एवं लंबित मामलों से संबंधित समस्याएं डीएसपी पवन कुमार के समक्ष रखीं। डीएसपी पवन कुमार ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए थाना प्रभारी व संबंधित जांच अधिकारियों (आईओ) को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा पात्र मामलों का मौके पर ही समाधान करवाया। जिन मामलों में विस्तृत जांच अपेक्षित थी, उनमें समयबद्ध एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

शिविर में विशेष रूप से भूमि विवाद, एक्सीडेंट, पारिवारिक विवाद, लंबित आपराधिक मामलों, पुलिस जांच की प्रगति तथा अन्य जन शिकायतों की सुनवाई की गई। शिकायतकर्ताओं को उनके मामलों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया गया तथा जांच में अनावश्यक देरी नहीं होने देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को नशा मुक्ति अभियान के तहत “जिंदगी को हां, नशे को ना” का संदेश देते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक करते हुए बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाता, एटीएम, यूपीआई पिन अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। किसी भी प्रकार की वित्तीय साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा 112 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराएं।
रेवाड़ी पुलिस आमजन से अपील करती है कि अपनी शिकायतों के समाधान के लिए शिकायत निवारण शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा पुलिस का सहयोग करें।
रेवाड़ी | गांव टिंट में 16 लाख की लागत से बनी सड़क 5 महीने में ही धंसी : जलभराव से ग्रामीण परेशान | भ्रष्टाचार के आरोप | जांच की मांग तेज
नूंह। दादी की झूठी मौत का बहाना पड़ा भारी : नूंह के एएसआई को एसपी ने किया निलंबित
फरीदाबाद | फर्जी CBI अधिकारी बनकर रुपये 8.22 लाख की साइबर ठगी : USDT में कन्वर्ट कर विदेश भेजी रकम | साइबर थाना NIT ने एक आरोपी को दबोचा
-
सतनाली5 days agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
सतनाली5 days agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
सतनाली7 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग
-
निजामपुर4 days agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
हरियाणा4 days agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री