ज़िला
रेवाड़ी | 16 लाख की नई सड़क 5 महीने में धंसी : जलभराव से ग्रामीण परेशान | टिंट गांव में निर्माण कार्य पर उठे सवाल
रेवाड़ी | जिले के गाँव टिंट में विकास कार्यों में भारी लापरवाही और कथित घोटाले का एक बड़ा मामला सामने आया है। गाँव में जिला परिषद की स्कीम के तहत करीब 16 लाख रुपये की लागत से बनी नई सड़क निर्माण के मात्र 5 महीने के भीतर ही अंदर धंस गई है। पहली ही कुछ बरसातों में सड़क के धंसने और भारी जलभराव होने के कारण ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। ग्रामीणों ने इस पूरे निर्माण कार्य में मिलीभगत और करोड़ों के घोटाले की आशंका जताते हुए उच्च स्तरीय जाँच और रिकवरी की माँग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि इस सड़क का निर्माण करते समय तकनीकी मानकों को पूरी तरह ताक पर रख दिया गया। अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत से बिना किसी लेवलिंग के ही सड़क का निर्माण कर दिया गया। इतना ही नहीं, सड़क बनाते समय पानी की निकासी के लिए कोई समाधान या नाले की व्यवस्था नहीं की गई। नतीजा यह हुआ कि हल्की बारिश होते ही पूरी सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।सड़क को बने अभी 5 महीने भी नहीं हुए हैं और यह जगह-जगह से धंस चुकी है। पानी भरा होने के कारण आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। यह सीधे-सीधे जनता के पैसे का दुरुपयोग और बड़ा घोटाला है।
ग्रामीणों का साफ़ कहना है कि इस सड़क को दोबारा बनाने का पैसा जनता की जेब से नहीं, बल्कि घोटाला करने वाले अधिकारियों और ठेकेदार की जेब से वसूल किया जाना चाहिए। पानी की निकासी के लिए तुरंत पुख्ता इंतजाम किए जाएँ ताकि ग्रामीणों को इस नरकीय स्थिति से निजात मिल सके।
गौरतलब है कि इस सड़क का निर्माण इसी साल फरवरी में जिला परिषद की स्कीम के तहत 16 लाख के बजट से कराया गया था। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि इस सड़क के बनने से उन्हें कीचड़ और रास्तों की समस्या से मुक्ति मिलेगी, लेकिन ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों की लापरवाही ने ग्रामीणों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और भ्रष्ट अधिकारियों व ठेकेदार पर क्या कार्रवाई की जाती है।
फरीदाबाद | फर्जी CBI अधिकारी बनकर रुपये 8.22 लाख की साइबर ठगी : USDT में कन्वर्ट कर विदेश भेजी रकम | साइबर थाना NIT ने एक आरोपी को दबोचा
यमुनानगर | नौकरी का झांसा देकर ठगी : पुलिस ने दो आरोपी दबोचे
रेवाड़ी | शिकायत निवारण शिविर में पहुंचे नागरिक : डीएसपी पवन कुमार ने सुनी समस्याएं | लंबित मामलों के समाधान के दिए निर्देश
-
सतनाली5 days agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
सतनाली5 days agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
सतनाली7 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग
-
निजामपुर4 days agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
हरियाणा4 days agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री