यमुनानगर | नौकरी का झांसा देकर ठगी : पुलिस ने दो आरोपी दबोचे

रिपोर्टर: राजीव मेहता
| यमुनानगर

यमुनानगर | पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक यमुनानगर कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए पुलिस चौकी कलानौर की पुलिस टीम ने एचकेआरएन में नौकरी दिलवाने के नाम पर युवक से एक लाख 10 हजार रुपये ठगने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से ठगी की राशि से 70 हजार रुपये भी बरामद किए गए। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

चौकी इंचार्ज राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव बहरामपुर निवासी हरी राम उर्फ शंटी ने शिकायत दर्ज करवाई कि भोगपुर निवासी रति राम से जान पहचान है। उसने अंबाला के गांव सरकपुर निवासी सुरेश कुमार से मिलाया। आरोपियों ने आश्वस्त किया था कि वह उसकी एचकेआरएन के तहत नौकरी लगवा देंगे। उनकी अधिकारियों से अच्छी जान पहचान है। आरोपियों की बातों में आकर तैयार हो गया।

इसके लिए आरोपियों ने डेढ़ लाख रुपये मांगे। आरोपियों को अलग-अलग कर एक लाख 10 हजार रुपये दे दिए। बाद में आरोपियों ने आश्वस्त किया कि अप्वाइंटमेंट की सूचना जल्द आ जाएगी। जब काफी दिन बीत गए तो आरोपियों से बात की। उन्होंने कहा कि जिस अधिकारी को कार्य कराना था। उसकी मां मर गई है। अभी समय लगेगा।

इसके बाद आरोपी टाल मटोल करने लगे। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। इस मामले में केस दर्ज किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह। दादी की झूठी मौत का बहाना पड़ा भारी : नूंह के एएसआई को एसपी ने किया निलंबित

बबीता वर्मा
|
नूंह SP डॉ अर्पित जैन
नूंह SP डॉ अर्पित जैन
नूंह। पुलिस महकमे में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने तावडू सदर थाना में तैनात एएसआई अनिल कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। आरोप है कि उन्होंने ड्यूटी से छुट्टी लेने के लिए परिजन के निधन का हवाला दिया, लेकिन बाद की जा...
Continue Reading

फरीदाबाद | फर्जी CBI अधिकारी बनकर रुपये 8.22 लाख की साइबर ठगी : USDT में कन्वर्ट कर विदेश भेजी रकम | साइबर थाना NIT ने एक आरोपी को दबोचा

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद | फर्जी CBI एवं पुलिस अधिकारी बनकर रुपये 8,22,500 की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना NIT, फरीदाबाद की टीम ने 24 जून को एक आरोपित को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान राहुल अवस्थी निवासी मोहल्ला सराय, कोटपुतली, राज...
Continue Reading

रेवाड़ी | शिकायत निवारण शिविर में पहुंचे नागरिक : डीएसपी पवन कुमार ने सुनी समस्याएं | लंबित मामलों के समाधान के दिए निर्देश

चैन सिंह
|
थाना सदर रेवाड़ी में शिकायत निवारण शिविर के दौरान नागरिकों की शिकायतें सुनते डीएसपी पवन कुमार।
थाना सदर रेवाड़ी में शिकायत निवारण शिविर के दौरान नागरिकों की शिकायतें सुनते डीएसपी पवन कुमार।
रेवाड़ी | पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के दिशा-निर्देशानुसार आमजन को त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से थाना स्तर पर शिकायत निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज थाना सदर रेवा...
Continue Reading
Advertisement

Trending