यमुनानगर। थाना गाँधीनगर पुलिस टीम ने 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म : पॉक्सो के तहत आरोपी गिरफ्तार | न्यायिक हिरासत में भेजा

रिपोर्टर: राजीव मेहता
| यमुनानगर

यमुनानगर। थाना गांधीनगर पुलिस ने 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की गहनता से जांच जारी है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देशन में थाना गांधीनगर पुलिस ने इस संवेदनशील मामले में कार्रवाई की। थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने शिकायत दी थी कि वह और उसका परिवार रोजाना काम पर चले जाते थे, जबकि उनकी 13 वर्षीय बेटी घर पर अकेली रहती थी।

शिकायतकर्ता के अनुसार बच्ची को दांतों के इलाज के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर ले जाया गया, जहां चिकित्सकीय जांच के दौरान बच्ची के गर्भवती होने की जानकारी मिली। इसके बाद परिवार ने बच्ची से पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि रिश्तेदारी में लगने वाला मोहित, जो अक्सर उनके घर आता-जाता था, ने कुछ महीने पहले घर में अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती की थी। बच्ची ने यह भी बताया कि आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके कारण वह भयभीत रही।

शिकायत के आधार पर थाना गांधीनगर में पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एएसआई मीनाक्षी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सुंदर विहार कॉलोनी निवासी मोहित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद। पत्नी की हत्या के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने पति को किया गिरफ्तार : 3 दिन के पुलिस रिमांड पर

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद। थाना धौज क्षेत्र के आलमपुर गांव में 23/24 जून की रात एक महिला की हत्या के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने मुख्य आरोपी पति ताहिर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है...
Continue Reading

रेवाड़ी | 5 करोड़ की फिरौती की कहानी निकली फर्जी : गनमैन दिलाने के लिए खुद रची गई थी साजिश | IB कर्मचारी गिरफ्तार

चैन सिंह
|
रेवाड़ी | पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा,आईपीएस, के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है इसी कड़ी में सीआईए धारूहेड़ा इंचार्ज निरीक्षक योगश हुड्डा की टीम ने प्रॉपर्टी डीलर से 5 करोड़ रुपये की फि...
Continue Reading

यमुनानगर | नशा मुक्ति का संदेश : गुरु नानक खालसा कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम

राजीव मेहता
|
यमुनानगर | गुरु नानक खालसा कॉलेज के डिजिटल लिटरेसी सेल ने 'नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस' को बड़े उत्साह और सामाजिक प्रतिबद्धता के साथ मनाया। इस कार्यक्रम का मकसद छात्रों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग के नुकसान और ए...
Continue Reading
Advertisement

Trending