फरीदाबाद। पत्नी की हत्या के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने पति को किया गिरफ्तार : 3 दिन के पुलिस रिमांड पर

रिपोर्टर: धर्मेंद्र यादव
| फरीदाबाद

फरीदाबाद। थाना धौज क्षेत्र के आलमपुर गांव में 23/24 जून की रात एक महिला की हत्या के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने मुख्य आरोपी पति ताहिर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जहां उससे मामले में गहन पूछताछ की जा रही है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 23/24 जून की रात आलमपुर गांव निवासी जोया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना के बाद 24 जून को मृतका के पिता समशु, निवासी गांव चिल्ली, जिला पलवल की शिकायत पर थाना धौज में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर मृतका के पति ताहिर हुसैन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपनी साली के संपर्क में था और उससे शादी करना चाहता था। इस बात की जानकारी उसकी पत्नी जोया को हो गई थी, जिसके चलते दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

पुलिस के अनुसार 23/24 जून की रात इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पहले पत्नी के साथ मारपीट की और बाद में चुन्नी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान घटना से जुड़े अन्य पहलुओं और साक्ष्यों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेवाड़ी | 5 करोड़ की फिरौती की कहानी निकली फर्जी : गनमैन दिलाने के लिए खुद रची गई थी साजिश | IB कर्मचारी गिरफ्तार

चैन सिंह
|
रेवाड़ी | पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा,आईपीएस, के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है इसी कड़ी में सीआईए धारूहेड़ा इंचार्ज निरीक्षक योगश हुड्डा की टीम ने प्रॉपर्टी डीलर से 5 करोड़ रुपये की फि...
Continue Reading

यमुनानगर | नशा मुक्ति का संदेश : गुरु नानक खालसा कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम

राजीव मेहता
|
यमुनानगर | गुरु नानक खालसा कॉलेज के डिजिटल लिटरेसी सेल ने 'नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस' को बड़े उत्साह और सामाजिक प्रतिबद्धता के साथ मनाया। इस कार्यक्रम का मकसद छात्रों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग के नुकसान और ए...
Continue Reading

फतेहाबाद | 621 पेटियां अवैध शराब बरामद : पंजाब से गुजरात जा रही थी खेप | ट्रक सहित तस्कर गिरफ्तार

|
फतेहाबाद | हरियाणा में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत फतेहाबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीआईए टोहाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित एवं योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए 621 पेटियों से भरा एक ट्रक कब्जे में लेकर लाख...
Continue Reading
Advertisement

Trending