नारनौल। विश्व नशा निषेध दिवस : मिश्रवाड़ा में जागरूकता अभियान | नशामुक्त महेंद्रगढ़ का लिया संकल्प

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल

नारनौल। विश्व नशा निषेध दिवस के अवसर पर मोहल्ला मिश्रवाड़ा में निरीक्षक शारदा एवं उनकी पुलिस टीम ने नशा मुक्त भारत अभियान की टीम के साथ मिलकर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, युवाओं और महिलाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ सभा आयोजित कर पुलिस टीम और नशा मुक्त अभियान के सदस्यों ने उपस्थित लोगों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ या नशीली दवाइयों का सेवन न करें और अपने परिवार व समाज को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें।

निरीक्षक शारदा ने युवाओं से विशेष आह्वान करते हुए कहा कि जिला महेंद्रगढ़ को नशामुक्त बनाने के अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाएं। उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहकर ही स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य का निर्माण किया जा सकता है।

पुलिस टीम ने यह भी बताया कि नशे की लत से प्रभावित लोगों को मुख्यधारा में लाने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। जो व्यक्ति नशा छोड़ना चाहते हैं, उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी ताकि वे सामान्य जीवन की ओर लौट सकें।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और स्थानीय लोगों को नशा संबंधी शिकायत या सहायता के लिए मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 की जानकारी भी दी गई और किसी भी प्रकार की नशा तस्करी या नशे से जुड़ी गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। बाल भवन में अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम : विद्यार्थियों ने ली नशा मुक्ति की शपथ | स्वस्थ समाज के निर्माण का दिया संदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नशा मुक्ति की शपथ दिलाते जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा।
नशा मुक्ति की शपथ दिलाते जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा।
नारनौल। अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर बाल भवन नारनौल में जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा...
Continue Reading

नारनौल | जलभराव और बीमारियों से बचाव को प्रशासन अलर्ट : एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने वार्डों का किया औचक निरीक्षण

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नालियों की सफाई का निरीक्षण करते एसडीएम अनिरुद्ध यादव।
नालियों की सफाई का निरीक्षण करते एसडीएम अनिरुद्ध यादव।
नारनौल। मानसून से पहले शहर को जलभराव और मौसमी बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। हरियाणा सरकार के निर्देशों के तहत शुक्रवार को एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने नगर परिषद नारनौल क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण ...
Continue Reading

नारनौल | समाधान शिविरों की समीक्षा में डीसी अनुपमा अंजली सख्त : लंबित शिकायतों के जल्द निपटारे के दिए निर्देश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
नारनौल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों के तहत आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों की समीक्षा को लेकर उपायुक्त अनुपमा अंजली ने गुरुवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। ...
Continue Reading
Advertisement

Trending