रेवाड़ी | 5 करोड़ की फिरौती की कहानी निकली फर्जी : गनमैन दिलाने के लिए खुद रची गई थी साजिश | IB कर्मचारी गिरफ्तार

रिपोर्टर: चैन सिंह
| रेवाड़ी

रेवाड़ी | पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा,आईपीएस, के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है इसी कड़ी में सीआईए धारूहेड़ा इंचार्ज निरीक्षक योगश हुड्डा की टीम ने प्रॉपर्टी डीलर से 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा करते हुए एक आरोपी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी सिकंदर दिल्ली में इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में तैनात था, जिसने अपने ही साथी के साथ मिलकर सुरक्षा (गनमैन) हासिल करने के लिए इस पूरी साजिश को अंजाम दिया था।

क्या था पूरा मामला?

जांचकर्ता ने बताया कि गत 15 जून को बीएमजी सिटी, रेवाड़ी निवासी सज्जन सिंह ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था की वह पिछले करीब 8 वर्षों से रेवाड़ी के पोसवाल चौक के पास अपना ऑफिस करके अपना प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहा हैं। 2 जून 2026 को दोपहर करीब 01:40 बजे जब वह अपने ऑफिस में था, तब उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। व्यस्त होने के कारण वह कॉल नहीं उठा पाया। इसके बाद दोबारा उसी नंबर से फोन आया। जब उसने फोन रिसीव किया, तो कॉलर ने खुद को एक अपराधिक गैंग का गुर्गा बताते हुए 5 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की। फिरौती न देने पर उसे और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। अगले दिन, 3 जून को आरोपी ने दोबारा एक व्हाट्सएप ऑडियो मैसेज भेजकर धमकी दोहराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना मॉडल टाउन, रेवाड़ी में एक्सटॉर्शन (रंगदारी) का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक श्री हेमेंद्र कुमार मीणा ने तुरंत इस संवेदनशील मामले की जांच सीआईए धारूहेड़ा प्रभारी निरीक्षक योगेश हुड्डा को सौंपी।

जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा

सीआईए धारूहेड़ा की टीम ने तकनीकी अनुसंधान और मुस्तैदी दिखाते हुए गत 22 जून को इस मामले में संलिप्त एक आरोपी सिकंदर (निवासी: गांव मोठूका नंगला, जिला फरीदाबाद, हाल आबाद सेक्टर 88, फरीदाबाद) को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था।

चौंकाने वाला कबूलनामा:

पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी सिकंदर ने जो खुलासा किया, उसने सबको हैरान कर दिया। आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली में आईबी (IB) में कार्यरत है। उसने शिकायतकर्ता सज्जन सिंह के कहने पर उसे पुलिस सुरक्षा ( गनमैन) मुहैया कराने के उद्देश्य से अपने साथी संदीप राणा के साथ मिलकर यह सुनियोजित साजिश रची थी। उन्होंने सुनियोजित साजिश के तहत एक आपराधिक गैंग के गुर्गे को कहके उपरोक्त धमकी सज्जन सिंह को दिलवाई, ताकि पुलिस की नजरों में सज्जन सिंह की जान को खतरा साबित हो सके और उसे गनमैन मिल जाए। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी सिकंदर को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस मामले के सह-आरोपी संदीप राणा व अन्य संभावित कड़ियों की तलाश में जुटी है।

महत्वपूर्ण चेतावनी व कानूनी कार्यवाही:

पुलिस अधीक्षक श्री हेमेंद्र कुमार मीणा ने साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि रेवाड़ी पुलिस पूरी निष्पक्षता से जांच कर रही है और झूठी शिकायत देने वाले हर व्यक्ति को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। पुलिस को गुमराह करना या किसी निर्दोष का जीवन बर्बाद करना एक अक्षम्य अपराध है। ऐसा करने वालों के खिलाफ रेवाड़ी पुलिस, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत तुरंत मुकदमा दर्ज कर सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। सावधान रहें, जिम्मेदार नागरिक बनें।”

रेवाड़ी पुलिस आम जनता और व्यवसायियों को आश्वस्त करती है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी शरारती तत्व या अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे उसका पद या रसूख कुछ भी हो।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद। पत्नी की हत्या के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने पति को किया गिरफ्तार : 3 दिन के पुलिस रिमांड पर

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद। थाना धौज क्षेत्र के आलमपुर गांव में 23/24 जून की रात एक महिला की हत्या के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने मुख्य आरोपी पति ताहिर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है...
Continue Reading

यमुनानगर | नशा मुक्ति का संदेश : गुरु नानक खालसा कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम

राजीव मेहता
|
यमुनानगर | गुरु नानक खालसा कॉलेज के डिजिटल लिटरेसी सेल ने 'नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस' को बड़े उत्साह और सामाजिक प्रतिबद्धता के साथ मनाया। इस कार्यक्रम का मकसद छात्रों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग के नुकसान और ए...
Continue Reading

फतेहाबाद | 621 पेटियां अवैध शराब बरामद : पंजाब से गुजरात जा रही थी खेप | ट्रक सहित तस्कर गिरफ्तार

|
फतेहाबाद | हरियाणा में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत फतेहाबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीआईए टोहाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित एवं योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए 621 पेटियों से भरा एक ट्रक कब्जे में लेकर लाख...
Continue Reading
Advertisement

Trending