नारनौल | समाधान शिविरों की समीक्षा में डीसी अनुपमा अंजली सख्त : लंबित शिकायतों के जल्द निपटारे के दिए निर्देश

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।

नारनौल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों के तहत आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों की समीक्षा को लेकर उपायुक्त अनुपमा अंजली ने गुरुवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों, उनके निस्तारण की प्रगति तथा लंबित मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त अनुपमा अंजली ने अधिकारियों से समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निपटारे में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो शिकायतें तकनीकी अथवा नीतिगत कारणों से लंबित हैं, उनके संबंध में संबंधित नागरिकों को स्पष्ट जानकारी दी जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही डीसी ने सीएम विंडो से संबंधित सभी लंबित शिकायतों का भी जल्द से जल्द निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने सभी विभागाध्यक्षों से कहा कि वे स्वयं समाधान शिविरों की नियमित निगरानी करें और अधिक से अधिक मामलों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को केवल शिकायतें सुनने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि संवेदनशीलता, जवाबदेही और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ समस्याओं का स्थायी समाधान करने का प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ आम नागरिकों तक बिना किसी बाधा के पहुंचाना है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और नागरिकों की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। पुलिस-पब्लिक कॉर्डिनेशन कमेटी की बैठक : एसपी दीपक ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा की | यातायात, नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों पर सख्ती के निर्देश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दीपक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय नारनौल में पुलिस-पब्लिक कॉर्डिनेशन कमेटी एवं शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। ...
Continue Reading

नारनौल। एम्स और लॉजिस्टिक हब में एक ही जमीन नीति : फिर एक पर सन्नाटा और दूसरे पर सियासत क्यों | दस्तावेजों के साथ डॉ. अभय सिंह यादव का बड़ा पलटवार

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल। पिछले छह महीने से हरियाणा के नारनौल स्थित मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब (एमएमएलएच) के लिए किसानों की जमीन खरीद को लेकर चल रही राजनीतिक बयानबाजी के बीच पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव पहली बार विस्तृत दस्तावेजों के साथ मीडिया के सामने आए। उन्होंने पत...
Continue Reading

नारनौल। बाल भवन में अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम : विद्यार्थियों ने ली नशा मुक्ति की शपथ | स्वस्थ समाज के निर्माण का दिया संदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नशा मुक्ति की शपथ दिलाते जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा।
नशा मुक्ति की शपथ दिलाते जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा।
नारनौल। अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर बाल भवन नारनौल में जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा...
Continue Reading
Advertisement

Trending