ज़िला
नारनौल। विश्व नशा निषेध दिवस : माय भारत व स्लम एरिया टैलेंट का जागरूकता अभियान | बच्चों ने रैली निकाल दिया नशा मुक्त भारत–विकसित भारत का संदेश
नारनौल। विश्व नशा निषेध दिवस के अवसर पर माय भारत नारनौल (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) एवं स्लम एरिया टैलेंट नारनौल के संयुक्त तत्वावधान में “नशा मुक्त युवा–विकसित भारत” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज को नशा मुक्त और विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग से अरुण कुमार तथा पुलिस विभाग से हेड कांस्टेबल अनिल कुमार ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों को अपनाकर नशा मुक्त जीवन जीने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा यदि सही दिशा में लगेगी तो देश का भविष्य और अधिक मजबूत होगा।

कार्यक्रम का संचालन अतर सिंह ने किया। उन्होंने उपस्थित सभी प्रतिभागियों से नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया तथा सामाजिक जागरूकता को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया।
इस अवसर पर स्लम एरिया टैलेंट के बच्चों, शिक्षकों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने “नशा मुक्त भारत–स्वस्थ भारत–विकसित भारत” के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।
इसके बाद बच्चों, शिक्षकों, अतिथियों एवं स्वयंसेवकों द्वारा शहर में नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो”, “युवा बचाओ, देश बचाओ” तथा “नशा मुक्त भारत–विकसित भारत” जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में स्लम एरिया टैलेंट के प्रतिभाशाली बच्चों सोनाली, जानवी एवं विनोद ने नशा मुक्ति विषय पर प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत किए और सभी से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन अपनाने की अपील की।

इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग से विजेंद्र कुमार, कप्तान सिंह एवं मनोज कुमार, पुलिस विभाग से रमेश कुमार तथा माय भारत की ओर से अशोक कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
जिला युवा अधिकारी ने की जागरूकता अभियान में भागीदारी की अपील
जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने जिले के सभी युवा क्लबों, स्वयंसेवी संगठनों एवं युवाओं से अपने-अपने क्षेत्रों में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने तथा अधिक से अधिक लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाने की अपील की। उन्होंने बताया कि विश्व नशा निषेध दिवस के अवसर पर माय भारत पोर्टल पर ऑनलाइन नशा मुक्ति क्विज़ भी उपलब्ध है, जिसमें अधिक से अधिक युवा भाग लेकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उनकी सक्रिय भागीदारी से ही स्वस्थ, जागरूक एवं विकसित भारत का निर्माण संभव है।
नारनौल। पुलिस-पब्लिक कॉर्डिनेशन कमेटी की बैठक : एसपी दीपक ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा की | यातायात, नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों पर सख्ती के निर्देश
नारनौल। एम्स और लॉजिस्टिक हब में एक ही जमीन नीति : फिर एक पर सन्नाटा और दूसरे पर सियासत क्यों | दस्तावेजों के साथ डॉ. अभय सिंह यादव का बड़ा पलटवार
नारनौल। बाल भवन में अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम : विद्यार्थियों ने ली नशा मुक्ति की शपथ | स्वस्थ समाज के निर्माण का दिया संदेश
-
सतनाली6 days agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
सतनाली6 days agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
निजामपुर5 days agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
हरियाणा5 days agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री
-
नारनौल2 days agoनारनौल | मंजीत मंडाना के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत : सैकड़ों युवाओं संग निकली साइकिल यात्रा