ज़िला
नारनौल | मतदाता सूची पुनरीक्षण : बीएलओ व सुपरवाइजर को प्रशिक्षण | 14 जुलाई तक डिजिटाइजेशन पूरा करने के निर्देश
नारनौल। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा अंजली के दिशा-निर्देशानुसार पंचायत भवन में 68-अटेली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह ने की। इस दौरान बीएलओ और सुपरवाइजरों को मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया, समय-सीमा और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण आधारशिला है, इसलिए इसमें पूरी पारदर्शिता, शुद्धता और जिम्मेदारी सुनिश्चित करना प्रत्येक अधिकारी का दायित्व है। उन्होंने निर्देश दिए कि घर-घर जाकर वितरित किए गए गणना प्रपत्रों को निर्धारित समय सीमा के भीतर एकत्रित कर उनका डिजिटाइजेशन 14 जुलाई 2026 तक हर हाल में पूरा किया जाए।

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर साकेत कुमार ने बीएलओ ऐप के माध्यम से गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन की पूरी प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि ऐप के सही उपयोग से फील्ड में कार्य तेज और त्रुटिरहित तरीके से किया जा सकेगा।
निर्वाचन विभाग के कार्यक्रम के अनुसार 21 जुलाई 2026 को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 21 जुलाई से 20 अगस्त तक नए मतदाता जोड़ने, नाम हटाने और संशोधन के लिए दावे एवं आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। प्राप्त दावों और आपत्तियों का निपटारा 18 सितंबर तक किया जाएगा तथा 22 सितंबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
एसडीएम ने सभी अधिकारियों से निर्वाचन कार्य को पूरी निष्ठा और समयबद्ध तरीके से पूरा करने का आह्वान किया, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध और त्रुटिरहित तैयार हो सके।
नारनौल। एम्स और लॉजिस्टिक हब में एक ही जमीन नीति : फिर एक पर सन्नाटा और दूसरे पर सियासत क्यों | दस्तावेजों के साथ डॉ. अभय सिंह यादव का बड़ा पलटवार
नारनौल। बाल भवन में अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम : विद्यार्थियों ने ली नशा मुक्ति की शपथ | स्वस्थ समाज के निर्माण का दिया संदेश
नारनौल | जलभराव और बीमारियों से बचाव को प्रशासन अलर्ट : एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने वार्डों का किया औचक निरीक्षण
-
सतनाली6 days agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
सतनाली6 days agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
निजामपुर5 days agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
हरियाणा5 days agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री
-
नारनौल2 days agoनारनौल | मंजीत मंडाना के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत : सैकड़ों युवाओं संग निकली साइकिल यात्रा